घूमिए ये 2 भूतिया जगहें, रहस्यमय और डरावनी हैं यहां की कहानियां

यहां के बारे में कहा जाता है कि शाम को यहां अजीब तरह के अनुभव होते हैं और आत्माओं का आभास होता है. यहां तक कहा जाता है कि यहां शाम को रुकने वाले की मौत हो जाती है. ये ही वजह है कि यह किला सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ही खुलता है.

Published date india.com Published: December 7, 2023 7:49 AM IST
घूमिए ये 2 भूतिया जगहें, रहस्यमय और डरावनी हैं यहां की कहानियां

अगर आपको भूतिया जगहें देखने का शौक है, तो हम आपको यहां दो ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रहस्यमय माना जाता है. शाम के बाद इन जगहों पर टूरिस्ट नहीं जाते हैं. ये दोनों ही जगहें काफी पुरानी हैं और इन जगहों में कई राज दफ्न हैं. आइए जानते हैं कि कौन-सी हैं, ये दो जगहें जहां की कहानियां भी डरावनी हैं.

सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुलता है ये किला

ये रहस्यमय किला है जिसे सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खोला जाता है. शाम होने के बाद इस किले में प्रवेश की मनाही है. यहां के बारे में कहा जाता है कि शाम को यहां अजीब तरह के अनुभव होते हैं और आत्माओं का आभास होता है. यहां तक कहा जाता है कि यहां शाम को रुकने वाले की मौत हो जाती है.  इस किले का नाम है भानगढ़ का किला. यह किला राजस्थान में है. किले को लेकर कई डरावनी कहानियां हैं. भानगढ़ का किला दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां आप सड़क मार्ग से बेहद आसानी से जा सकते हैं. अगर आप ट्रेन के जरिए भानगढ़ किले को देखने के लिए जा रहे हैं तो अलवर उतर सकते हैं और उसके बाद यहां जाने के लिए टैक्सी ले सकते हैं.

रात को आती है बच्चे के चिल्लाने की आवाजें

भानगढ़ के किले की तरह ही यह जगह भी बेहद रहस्यमय और डरावनी है. यहां रात के वक्त बच्चे के चिल्लाने की आवाजें आती हैं. यह जगह है शनिवार वाड़ा. यह किला पुणे में है और काफी प्राचीन किला है जिसका समृद्ध इतिहास है. यह किला साल 1732 में बनकर तैयार हुआ था. इस महल की नींव शनिवार को रखी गई थी तभी इसे ‘शनिवार वाड़ा’ कहते हैं. अब यह किला खंडहर हो चुका है. इस किले में 13 साल के नारायण राव नाम के राजकुमार की हत्या कर दी गई थी. तब से उसकी आत्मा किले में भटक रही है. रात में यहां बच्चे के चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.