गर्मियों में घूमें उत्तराखंड की ये खास जगहें, स्विट्जरलैंड भी लगने लगेगा फीका; पैसे भी बचे रहेंगे

यह हिल स्टेशन देहरादून से मात्र 34 किलोमीटर दूर है. मसूरी का माल रोड और सुंदर पहाड़ों के बीच नजारे आपको गर्मी के मौसम में भी ठंडक का अहसास दिलाते हैं.

Written by: Lalit Fulara Edited by: Lalit Fulara
Updated: April 6, 2025, 3:36 PM IST

गर्मियों में उत्तराखंड की सैर कर सकते हैं. यहां कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जिनकी सुंदरता के आगे स्विट्जरलैंड भी फेल है. ये हिल स्टेशन दिल्ली-एनसीआर से नजदीक हैं और प्रकृति की गोद में बसे हैं. चारों तरफ से बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरे ये हिल स्टेशन टूरिस्टों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. इन हिल स्टेशनों की सुंदरता टूरिस्टों को अपनी ओर खिंचती है. इन हिल स्टेशनों में आप ट्रैकिंग और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं.

भीमताल: भीमताल हिल स्टेशन बेहद सुंदर है. यह हिल स्टेशन टूरिस्टों को अपनी ओर मंत्रमुग्ध कर देता है. यहां का सुहाना मौसम और प्रकृति की असली सुंदरता सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है. भीमताल हिल स्टेशन की झील नैनीताल से भी बड़ी है. यहां की सुंदरता के आगे स्विट्जरलैंड भी फीका पड़ जाता है. यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं और पहाड़ों को निहार सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-कुमाऊं की शान है कौसानी, दिल्ली से 430 किमी दूर है ये हिल स्टेशन; एक बार जरूर घूमिये यहां

मसूरी: मसूरी हिल स्टेशन उत्तराखंड में है और इस हिल स्टेशन के आगे स्विट्जरलैंड भी फेल है. इस हिल स्टेशन को इसकी सुंदरता के कारण पहाड़ों की रानी कहा जाता है. यह हिल स्टेशन देहरादून से मात्र 34 किलोमीटर दूर है. मसूरी का माल रोड और सुंदर पहाड़ों के बीच नजारे आपको गर्मी के मौसम में भी ठंडक का अहसास दिलाते हैं.

इसे भी पढ़ें-बजट सिर्फ 5 हजार, कश्मीर से भी सुंदर इस जगह की करिये सैर; 3 दिन का बना लीजिये टूर

औली: औली हिल स्टेशन उत्तराखंड का फेमस हिल स्टेशन है. यह हिल स्टेशन चारों तरफ से बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा है. इस हिल स्टेशन की सुंदरता टूरिस्टों को मंत्रमुग्ध कर देती है. औली हिल स्टेशन को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. आप यहां एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं. कैंपिंग और ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.