Weekend Hill Stations: इस वीकएंड घूमिए 2 सीक्रेट हिल स्टेशन, 1 हिमाचल में है और दूसरा उत्तराखंड में

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:May 29, 2025 1:01 PM IST

कानाताल एक छोटा- सा गांव है. यह शांत हिल स्टेशन देहरादून से 78 किमी, मसूरी से 38 किमी और चंबा से 12 किमी दूर है. यह जगह चंबा-मसूरी रोड पर है और दिल्ली से लगभग 300 किमी दूर है. यह हिल स्टेशन चारों तरफ से हरियाली और जंगलों से घिरा हुआ है.

इस वीकएंड आप हिमाचल और उत्तराखंड के दो सीक्रेट हिल स्टेशनों की सैर कर सकते हैं. ये दोनों ही हिल स्टेशन बेहद सुंदर हैं और टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं. ये हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसे हैं. दुनियाभर से टूरिस्ट इन हिल स्टेशनों को घूमने के लिए आते हैं. आइए इन दोनों ही हिल स्टेशनों के बारे में जानते हैं.

Advertising
Advertising

कानाताल: कानाताल हिल स्टेशन उत्तराखंड में है. यह छोटा-सा हिल स्टेशन अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है. यहां की मनमोहक वादियां और वातावरण सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देती है. चाहे गर्मी हो या फिर सर्दी कानाताल हिल स्टेशन आपका दिल जीत लेगा. बस आपको एक बार यहां जाने की जरूरत है और कुछ दिन बिताना है.

दरअसल, कानाताल एक छोटा- सा गांव है. यह शांत हिल स्टेशन देहरादून से 78 किमी, मसूरी से 38 किमी और चंबा से 12 किमी दूर है. यह जगह चंबा-मसूरी रोड पर है और दिल्ली से लगभग 300 किमी दूर है. यह हिल स्टेशन चारों तरफ से हरियाली और जंगलों से घिरा हुआ है. यहां की प्राकृतिक सौंदर्य आपका मन मोह लेगा और यहां के मनमोहक नजारे आपके दिल में उतर जाएंगे. यह खूबसूरत हिल स्टेशन उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित है. कानाताल हिल स्टेशन समुद्र तल से 2,590 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी कर सकते हैं और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं.

चैल: हिमाचल प्रदेश में एक छोटा-सा हिल स्टेशन है चैल. चैल हिल स्टेशन समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर बसा है. चंडीगढ़ से इस हिल स्टेशन की दूरी करीब 110 किलोमीटर है. यह छोटा-सा हिल स्टेशन एक खूबसूरत पहाड़ी पर बसा है, जहां से आप इस पूरे इलाके की सुंदरता को निहार सकते हैं. चैल में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप मौज-मस्ती कर सकते हैं और घुमक्कड़ी का असली मजा ले सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें