
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
Durga Puja Package: आप 10 दिन के दुर्गा पूजा पैकेज के जरिए पश्चिम बंगाल घूम सकते हैं और यहां सुंदरवन देख सकते हैं. इस टूर पैकेज को आपके लिए पश्चिम बंगाल सरकार लाई है. सभी जानते हैं कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बेहद धूमधाम से मनाई जाती है. यहां की दुर्गा पूजा को देखने के लिए देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी सैलानी आते हैं.
कोलकाता की दुर्गा पूजा दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यूनेस्को ने भी अब कोलकाता की दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है. जिसके लिए सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूनेस्को का धन्यवाद दिया है. वैसे भी दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसका देश के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी दुर्गा पूजा को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. यही वजह है कि सूबे की सरकार 10 दिन का टूर पैकेज लाई है. ताकि हर कोई पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का आनंद उठा सकें. इस टूर पैकेज में सुंदरवन की यात्रा भी शामिल होगी. सूबे के मंत्रीबाबुल सुप्रियो का कहना है कि सरकार ने इसके लिए सात पैनल बनाने की योजना बनाई है. बताया जा रहा है कि इस योजना में पहाड़ियों के साथ-साथ समुद्र भी शामिल होगा. इस दस दिवसीय पैकेज में दुर्गा पूजा के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा.
इतना ही नहीं, 15 दिन का गंगासागर पैकेज शुरू करने की बात हो रही है. जिसमें क्रूज टूर भी शामिल होगा. जिसमें टूरिस्ट बाबूघाट से क्रूज पर सवार होंगे और विभिन्न घाटों की यात्रा कर सकेंगे एवं आखिर में सागर द्वीप समूह तक पहुंच सकते हैं. इस टूर पैकेज में सुंदरवन की यात्रा भी शामिल होगी. इस पैनल को सितंबर के अंत तक अपनी योजनाओं और विचारों को भेजने के लिए कहा गया है. इसके बाद इस टूर पैकेज को लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी और इसकी कीमत के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. ताकि श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.