
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
Schengen Visa: अगर आप यूरोप जा रहे हैं, तो आपको शेंगेन वीजा (Schengen Visa) के बारे में पता होना चाहिए. इस वीजा के जरिए ही आप यूरोपीय देशों की सैर कर सकते हैं. यह वीजा एक ऐसा ऑफिशियल डॉक्यूमेंट है जिसके जरिए गैर-यूरोपीय लोग शेंगेन क्षेत्र के हिस्से वाले देशों में सैर कर सकते हैं. इस एक वीजा के जरिए टूरिस्ट अलग-अलग यूरोपीय देशों में घूम सकते हैं, और उनको भिन्न-भिन्न देशों की सैर के लिए अलग-अलग वीजा की जरूरत नहीं होती है. आप कह सकते हैं कि शेंगेन वीजा आपके लिए यूरोप में जाने के लिए प्रवेश द्वार है. यह यूरोप की यात्रा करने वाले टूरिस्टों के लिए एक अस्थायी वीजा है.
शेंगेन वीजा 27 देशों की यात्रा के लिए अनिवार्य है. अगर आपके पास यह वीजा है तो आप बिना पहचान जांच से गुजरे अन्य यूरोपीय देशों की सीमाओं को पार कर सकते हैं और वहां घूम सकते हैं. शेंगेन वीजा कई तरह के होते हैं लेकिन इसमें सबसे आम शॉर्ट टर्म वीजा है जिसमें टूरिस्ट वीजा की प्रवेश तिथि से शुरू होकर 6 महीने की अवधि में किसी भी देश में अधिकतम 90 दिनों तक रह सकता है.
शेंगेन एरिया को ही शेंगेन देश कहा जाता है. यह यूरोपीय देशों का समूह है जिन्होंने एक-दूसरे के साथ सीमा नियंत्रण खत्म कर दिया है. अब इन सभी देशों में यात्रा के लिए एक कॉमन शेंगेन वीजा चाहिए होता है. इन देशों के समूह में 27 देश हैं. ये देश फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, नीदरलैंड, पोलैंड और स्कैंडिनेवियाई हैं. शेंगेन देशों के समूह में यूके और आयरलैंड शामिल नहीं है. यूरोपीय संघ में शामिल अधिकतर देशों ने शेंगेन समझौते पर हस्ताक्षर किए हुए हैं. हालांकि कुछ देश ऐसे भी हैं जो यूरोपीय संघ में शामिल नहीं हैं लेकिन शेंगेन क्षेत्र के अंदर हैं. स्विट्जरलैंड, आइसलैंड और नॉर्वे यूरोपीय संघ में शामिल नहीं हैं, लेकिन शेंगेन क्षेत्र के अंदर हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.