By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
रिवर राफ्टिंग के लिए क्या है सही उम्र? जानिए भारत में कहां होती है बेस्ट रिवर राफ्टिंग
गर्मियों के मौसम आते ही लोग वाटर एड़वेचर एक्टविटिज में रूचि लेने लगते है, गर्मियों के मौसम में लोग खूब रिवर राफ्टिंग मजा लेते है.जाने भारत की बेस्ट रिवर राफ्टिंग साइट में
River Rafting in India: गर्मियों के मौसम आते ही लोग वाटर एडवेंचर एक्टविटीज में रूचि लेने लगते है.इसमें से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्टविटी का नाम रिवर राफ्टिंग है. गर्मियों के मौसम में लोग खूब रिवर राफ्टिंग मजा लेते है.खास कर महानगरों में रहने वाले लोग. तो आइऐ जानते है इस आर्टिकल में की कौन सी उम्र रिवर राफ्टिंग के लिए सही होती है और कहा होती भारत की बेस्ट रिवर राफ्टिंग.
किस उम्र के लोग कर सकते है रिवर राफ्टिंग,
कानूनी तौर पर आठ साल या इससे ज्यादा उम्र के सभी लोग राफ्टिंग कर सकते है. ज्यादा रैपिड्स वाले ट्रैक पर 8 से 12 वर्ष और 60 से 65 वर्ष के लोगों को राफ्टिंग की अनुमति नहीं है.
भारत की बेस्ट रिवर राफ्टिंग साइट,
1.ऋषिकेश: ऋषिकेश अपने रिवर राफ्टिंग के लिए पूरे देश में फेमस है.यहां पर देश भर से लोग राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए आते है. ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग गंगा नदी के बहाव के बीच होता है. यहां पर ये रिवर राफ्टिंग चार रूट पर कराया जाता है. इनमें ऋषिकेश से शिवपुरी, मरीन ड्राइव से ऋषिकेश, ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश, कौडियाला से ऋषिकेश रूट्स शामिल हैं.
2.लद्दाख:.लद्दाख में रिवर राफ्टिंग सिंधु नदी में कराया जाता है. आपको बता दें कि सिंधु नदी तिब्बत से निकलती है. सिंधु नदी में कई राफ्टिंग प्वाइंट है. जैसे कि फे से निमो,उप्शी से निमों और उप्शी से खारू. यहां पर रिवर राफ्टिंग का सबसे अच्छा मौसम जुलाई से सितंबर तक होता है.
3.कोलाड: महाराष्ट्र के कोलाड में कुड़लिका नाम की एक छोटी नदी है जो शानदार सह्याद्री पहाड़ियों से अरब सागर तक बहती है. यह महाराष्ट्र का सबसे फेमस रिवर राफ्टिंग साइट है. यह 15 किलोमीटर तक का एरिया कवर करता है. यहां 3 और 4 के बीच तीव्रता के कई रैपिड्स हैं. साथ ही आसपास की प्राकृतिक सुंदरता शानदार अनुभव देता है.
4.गुजरात:गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ अब आप नर्मदा नदी में रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं. सरदार सरोवार बांध से जो पानी छोड़ा जाता है उसके तेज बहाव में इसका आनंद ले सकते हैं.
5.सिक्किम:सिक्किम की तीस्ता नदी भी रिवर राफ्टिग के लिए फेमस है. यहां के रैपिड्स बहुत चुनौतीपूर्ण और रोमांच से भरे होते हैं. सिक्किम में रिवर राफ्टिंग के लिए दिसंबर से जून का समय सबसे अच्छा माना जाता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें