घूमने जा रहे हैं और ट्रेन टिकट खो जाए तो क्या करें? जुर्माना लगेगा या नहीं- जानिये

ट्रेन का टिकट आप ऑनलाइन भी ले सकते हैं और ऑफलाइन भी. अगर आपको ऑनलाइन ट्रेन का टिकट बुक करना नहीं आता है, तो आप प्लेटफॉर्म के काउंटर पर जाकर ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं.

Published date india.com Published: March 23, 2023 12:46 PM IST
घूमने जा रहे हैं और ट्रेन टिकट खो जाए तो क्या करें? जुर्माना लगेगा या नहीं- जानिये

IRCTC: भारतीय रेलवे के जरिए हर दिन लाखों-करोड़ों लोग सफर करते हैं. ट्रेन यात्रियों की लाइफ लाइन है क्योंकि इसमें सफर आसान, सुविधाजनक और सस्ता है. हर वर्ग के लोग ट्रेन के जरिए अपनी जेब के हिसाब से सफर कर सकते हैं. मसलन आप आर्थिक तौर पर कमजोर हैं या फिर समृद्ध आप अपनी हैसियत के हिसाब से ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों में सफर कर सकते हैं. आपके पास बजट के हिसाब से पैसे हैं, तो आप एसी कोच ले सकते हैं और अगर आपका बजट कम है, तो आप जनरल में जा सकते हैं. रेल की सबसे अच्छी खासियत है कि इसमें निम्न से लेकर उच्च वर्ग तक का व्यक्ति अपनी सुविधा के साथ यात्रा कर सकता है.

ऑनलाइन भी ले सकते हैं टिकट और ऑफलाइन भी

ट्रेन का टिकट आप ऑनलाइन भी ले सकते हैं और ऑफलाइन भी. अगर आपको ऑनलाइन ट्रेन का टिकट बुक करना नहीं आता है, तो आप प्लेटफॉर्म के काउंटर पर जाकर ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं. अगर आप डिजिटली साउंड हैं, तो आप आईआरसीटीसी के एप के जरिए अपना टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, आप अपनी जानकारी देकर किसी दूसरे व्यक्ति से भी अपना ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते हैं.

ऑनलाइन टिकट आपको अपनी मेल आईडी पर मिलता है जिसे सफर के दौरान आप टीटी को दिखा सकते हैं. ऑनलाइन टिकट के साथ यह अच्छी बात है कि आप अगर किसी कारणवश यात्रा नहीं कर पाते और अपना टिकट कैंसल कराते हैं, तो आपको पैसे रिफंड हो जाते हैं. जबकि ऑफलाइन टिकट में अगर आपने एक बार काउंटर से टिकट ले लिया तो फिर आपको सफर करना ही करना है. अगर नहीं करते हैं, तो आपको पैसे वापस नहीं मिलेंगे और आपके पैसे समझिये बर्बाद हो गए.

टूरिस्टों के लिए सबसे बेस्ट है ट्रेन

ट्रेन टूरिस्टों के लिए सबसे बेस्ट है. ट्रेन के जरिए आप भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण तक किसी भी हिस्से में आसानी से जा सकते हैं. जहां फ्लाइट का किराया यात्रियों को काफी महंगा पड़ता है, वहीं ट्रेन के जरिए उससे आधे से भी कम किराये में आप लंबी-लंबी यात्राएं कर सकते हैं. आप अपने टूर से कई दिन पहले रेलवे की टिकट बुक करा सकते हैं. चाहें तो आईआरसीटीसी के विभिन्न टूर पैकेजों का लाभ उठा सकते हैं, क्योंकि इसमें यात्रियों का रहना और खाना फ्री होता है. साथ ही स्थानीय स्तर पर घूमने के लिए यात्रियों को गाइड की सुविधा और कैब की सुविधा भी मिलती है. IRCTC के कई टूर पैकेजों में यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अब सवाल उठता है कि अगर आप ट्रेन टिकट खो गया तो क्या करें?

ट्रेन टिकट खो जाए तो क्या करें?

सफर के दौरान टीटी को दिखाने से पहले ही ट्रेन टिकट खो जाए तो क्या करें? जिन यात्रियों को रेलवे के नियमों की जानकारी नहीं होती है वो घबरा जाते हैं. जबकि इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है. रेलवे के नियमों के अनुसार अगर आपके पास टिकट नहीं है तो यह टीटी के ऊपर निर्भर होता है कि वो आपके ऊपर फाइन लगाता है या नहीं.

अगर आपने ऑनलाइन टिकट लिया है तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि आप अपनी मेल आईडी के जरिए या मैसेज के जरिए टिकट दिखा सकते हैं. या फिर आईआरसीटीसी एप के जरिए कोच और बर्थ वाला मैसेज टीटी को दिखा सकते हैं. लेकिन अगर आपने टिकट ऑफलाइन लिया है और खो जाता है, तो फिर आपको टीटी से अपना नया डुप्लीकेट टिकट बनवाना होगा. जिसके लिए आपको 50 से 100 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा. आपको फौरन ही अपने टिकट के गुम होने की जानकारी टीटी को देनी होगी और उसे अपनी जानकारी भी बतानी होगी. इस तरह आप अपना नया टिकट बनवा सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.