कौन नहीं चाहता टॉय ट्रेन में बैठना? अपने इस सपने को इन जगहों पर कर सकते हैं पूरा

अगर आप टॉय ट्रेन में बैठना चाहते हैं तो कालका-शिमला टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं. यह टॉय ट्रेन यूनेस्को की हेरिटेज सूची में शामिल है. यह टॉय ट्रेन कालका से शिमला तक चलती है और इस दौरान 96 किमी का सफर करती है. अपने इस सफर के दौरान टॉय ट्रेन करीब 103 सुरंगों और 850 से अधिक पुलों से गुजरती है.

Published date india.com Published: August 3, 2023 2:10 PM IST
कौन नहीं चाहता टॉय ट्रेन में बैठना? अपने इस सपने को इन जगहों पर कर सकते हैं पूरा

कौन ऐसा होगा जो टॉय ट्रेन में न बैठना चाहता हो? अगर आप भी अपने इस सपने को पूरा करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ प्रसिद्ध टॉय ट्रेनों के बारे में बता रहे हैं. आप इन जगहों की सैर कर टॉय ट्रेनों का आनंद ले सकते हैं.

कालका-शिमला टॉय ट्रेन

अगर आप टॉय ट्रेन में बैठना चाहते हैं तो कालका-शिमला टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं. यह टॉय ट्रेन यूनेस्को की हेरिटेज सूची में शामिल है. यह टॉय ट्रेन कालका से शिमला तक चलती है और इस दौरान 96 किमी का सफर करती है. अपने इस सफर के दौरान टॉय ट्रेन करीब 103 सुरंगों और 850 से अधिक पुलों से गुजरती है. अगर आप वयस्क हैं तो करीब 320 रुपये देकर इस टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं. बच्चे 160 रुपये देकर टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं. आप शिवालिक डिलक्स टॉय ट्रेन की सवारी चाहते हैं तो वयस्कों को इसके लिए करीब 510 रुपये का किराया देना होगा और बच्चों को 255 रुपये का किराया देना होगा. यह टॉय ट्रेन कालका-धरमपुर हिमाचल-कुमारहट्टी दगशई-बरोग-सोलन-सलोग्रा-कंदाघाट-शोघी-तारादेवी-जुतोघ-समर हिल-शिमला रूट मैप पर चलेगी.

नीलगिरी माउंटेन रेलवे

तमिलनाडु की नीलगिरी माउंटेन रेलवे भारत की सबसे शानदार टॉय ट्रेन में शामिल है. यह टॉय ट्रेन घने जंगलों से होकर गुजरती है. इस ट्रेन को भी यूनेस्को ने हेरिटेज सूची में शामिल किया है. यह टॉय ट्रेन मेट्टुपालयम-कल्लार-एड्डरली-कुन्नूर-वेलिंग्टन-केटी-ऊटी रूट मैप पर चलती है. इसमें बैठने के लिए आपको करीब 500 रुपये का किराया देना होगा.

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे

पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे टॉय ट्रेन काफी पॉपुलर है. यह टॉय ट्रेन दार्जिलिंग की सड़कों और बाजारों से होकर गुजरती है. इस टॉय ट्रेन को भी यूनेस्को ने हेरिटेज सूची में शामिल किया है. इस टॉय ट्रेन में बैठकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी खिलौने की सवारी कर रहे हैं. इस टॉय ट्रेन के फर्स्ट क्लास में बैठने के लिए आपको करीब 1000 रुपये खर्च करने होंगे. इस टॉय ट्रेन का रूट दार्जिलिंग-बतासिया लुप-घूम-दार्जिलिंग है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.