Gujarat Tourist Destinations: PM मोदी से लेकर महात्मा गांधी की जन्मभूमि है गुजरात, यहां घूमिए ये 10 जगहें

गुजरात में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. अगर आप गुजरात जा रहे हैं, तो यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जरूर घूमें. सरदार पटेल की यह ऊंची प्रतिमा केवड़िया में है. गुजरात महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहराज्य है.

Written by: Lalit Fulara
Updated: May 2, 2024, 12:31 PM IST

गुजरात टूरिज्म के लिहाज से बेहद समृद्ध है. देश और दुनिया से यहां काफी तादाद में टूरिस्ट आते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात में धुंआधार रैली करेंगे और यह उनके सूबे में दौरे का दूसरा दिन है. गुजरात कई कारणों से फेमस है. यह राष्ट्रपति महात्मा गांधी का गृह राज्य है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहराज्य भी गुजरात है. यहां सूबा समुद्र तटों, मंदिरों,  वन्यजीव अभयारण्य, मूर्तिकला, हस्तशिल्प और कला की दृष्टि से समृद्ध है और प्रसिद्ध है. दादाभाई नौरोजी और सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मभूमि भी गुजरात ही है. अगर आपने गुजरात नहीं घूमा है, तो हम आपको यहां के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्थलों के बारे में बता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-IRCTC ने पेश किया 6 दिन का लद्दाख टूर पैकेज- लेह, नुब्रा और पैंगोंग झील घूमिए

गुजरात के सबसे प्रसिद्ध स्थल

  1. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
  2. लक्ष्मी विलास पैलेस
  3. अक्षरधाम मंदिर
  4. साबरमती आश्रम
  5. वाटसन संग्रहालय
  6. गांधी म्यूजियम
  7. स्वामी नारायण
  8. द्वारका मंदिर
  9. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर
  10. गीर नेशनल पार्क और कच्छ

गुजरात में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. अगर आप गुजरात जा रहे हैं, तो यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जरूर घूमें. सरदार पटेल की यह ऊंची प्रतिमा केवड़िया में है. नर्मदा जिले में स्थित केवड़िया में यह लौह पुरुष सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है. इस मूर्ति की लंबाई 182 मीटर (597 फीट) है. गुजरात में टूरिस्ट चंपानेर– पावागढ़ पुरातत्व उद्यान देख सकते हैं. यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया हुआ है. गुजरात की सैर करनी है तो यहां का सोमनाथ मंदिर जरूर देखें और यहां दर्शन करें. यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है.आप कच्छ भी घूम सकते हैं. टूरिस्ट यहां की सांस्कृतिक खूबसूरती और स्वादिष्ट भोजन के मुरीद हो जाते हैं.

इसे भी पढ़ें-4 जगहें जहां सबसे ज्यादा आते हैं विदेशी टूरिस्ट, क्या आपने घूमे हैं?

कच्छ के रण की यात्रा के लिए आप भुज से शुरुआत कर सकते हैं. गुजरात में टूरिस्ट गीर अभयारण्य घूम सकते हैं. यह वन्यजीव अभयारण्य एशियाई शेरों का एकमात्र शेष घर है. गुजरात में अगर आप साबरमती आश्रम नहीं गए तो आपकी गुजरात यात्रा अधूरी है समझिए. साबरमती आश्रम अहमदाबाद में स्थित है. साबरमती आश्रम कभी महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरवा गांधी का घर हुआ करता था. इस आश्रम का ऐतिहासिक महत्त्व है क्योंकि यही से नमक सत्याग्रह की शुरुआत हुई थी. अब यह आश्रम गांधी स्मारक संग्रहालय है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.