Year Ender 2024: भारत का मिनी स्विट्जरलैंड है ये, इसके पास 3 जगहें दुनियाभर में हैं फेमस

टूरिस्ट औली के पास स्थित चोपटा हिल स्टेशन जा सकते हैं. यह हिल स्टेशन रुद्रप्रयाग में है. जब सूर्य की किरणें हिमालय की चोटियों पर पड़ती हैं तो चोपटा की सुबह काफी मनोरम लगती है.

Published date india.com Updated: December 15, 2024 12:38 PM IST
Year Ender 2024: भारत का मिनी स्विट्जरलैंड है ये, इसके पास 3 जगहें दुनियाभर में हैं फेमस

Year Ender 2024: भारत में एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसे मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. यह हिल स्टेशन चारों तरफ से खूबसूरत वादियों और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा रहता है. इस हिल स्टेशन का नाम औली है और यह हिल स्टेशन उत्तराखंड में है. साल 2024 में यह हिल स्टेशन टूरिस्टों के बीच पॉपुलर रहा और बड़ी संख्या में टूरिस्ट इस हिल स्टेशन की सैर पर गये. औली हिल स्टेशन टूरिस्टों के दिल में उतर जाता है. यहां की सुंदरता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है. आइए इस हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं.

समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर है औली

औली हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसा है. टूरिस्ट इस हिल स्टेशन में बर्फ से ढंके पहाड़ देख सकते हैं. सर्दियों में औली हिल स्टेशन में दुनियाभर से टूरिस्ट स्कीइंग के लिए आते हैं. यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर है. इस हिल स्टेशन में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है और आप यहां बर्फ से जुड़ी एक्टिविटी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-Year Ender 2024: कानाताल, बिनसर और कुफरी….सबसे सीक्रेट हैं ये 3 हिल स्टेशन

औली के पास की ये 3 जगहें हैं फेमस

औली के पास कई फेमस जगहें हैं. यह हिल स्टेशन जोशीमठ के पास है.  टूरिस्ट औली के पास स्थित चोपटा हिल स्टेशन जा सकते हैं. यह हिल स्टेशन रुद्रप्रयाग में है. जब सूर्य की किरणें हिमालय की चोटियों पर पड़ती हैं तो चोपटा की सुबह काफी मनोरम लगती है. चोपटा गांव रुद्रप्रयाग जिले में समुद्र तल से 9,515 फुट की ऊंचाई पर बसा है.

इसे भी पढ़ें-बर्फबारी देखनी है तो जम्मू-कश्मीर के इन 3 हिल स्टेशनों की सैर करिये

यहां जाकर आप तुंगनाथ मंदिर भी घूम सकते हैं. भगवान शिव का यह सुप्रसिद्ध मंदिर चोपता से 3.5 किमी दूर है. तुंगनाथ मंदिर 3680 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है शिव का सबसे ऊंचा मंदिर है. जो कि पंच केदार मंदिरों में से एक है.  औली के पास स्थित खिर्सु गांव जा सकते हैं. इस गांव में टूरिस्ट छुट्टियां बिता सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.