अगर आपने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन बहुत घूम लिए हैं, तो इस बार आप मध्य प्रदेश की सैर करिए. यहां आपको कई खूबसूरत हिल स्टेशन देखने को मिलेंगे. दरअसल, जब भी हिल स्टेशनों की बात आती है, तो टूरिस्ट उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सैर पर निकल जाते हैं या फिर उनके जेहन में यहां के पॉपुल हिल स्टेशन कौंध आते हैं.
पर मध्य प्रदेश में भी कई हिल स्टेशन हैं जो आपको बहुत पसंद आएंगे और यहां की सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी. मध्य प्रदेश में आप मांडू से लेकर शिवपुरी तक कई हिल स्टेशनों की घुमक्कड़ी कर सकते हैं और यहां प्रकृति के बीच कुछ वक्त बिता सकते हैं.
मध्य प्रदेश में टूरिस्ट मांडू की सैर कर सकते हैं. यह बेहद सुंदर हिल स्टेशन है. देश और दुनिया से यहां सैलानी आते हैं. मांडू विन्ध्याचल की पहाड़ियों पर बसा है. यह जगह विन्ध्याचल की पहाड़ियों पर करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर है. यह जगह प्राचीन काल में शादियाबाद कही जाती थी. आप यहां खंडहरों, चट्टानों और पहाड़ों को देख सकते हैं. कई पुरानी इमारते भी हैं, जिनका आप दीदार कर सकते हैं.
मांडू में टूरिस्ट नीलकंठ शिव मंदिर के दर्शन कर सकते हैं और नीलकंठ महल घूम सकते हैं. नीलकंठ महल का निर्माण शाह बदगा खान ने अकबर की हिंदू पत्नी के लिए करवाया था. जिसकी दीवारों पर अकबर कालीन कला के नमूने दिखते हैं. यहां आप हाथी महल, दरिया खान की मजार, दाई का महल, जाली महल और ईको प्वॉइंट की सैर कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश में स्थित पचमढ़ी हिल स्टेशन भी बेहद सुंदर है. यह हिल स्टेशन होशंगाबाद जिले में है. देश और विदेश से टूरिस्ट पचमढ़ी घूमने के लिए जाते हैं. यहां की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी. यहां आप घने जंगल तालाब, सुंदर वादियां और प्रकृति की अद्भुत सुंदरता देख सकते हैं. इस हिल स्टेशन पर सैलानी सुंदर झरने देख सतते हैं. टूरिस्ट पचमढ़ी में महादेव हिल्स, प्रियदर्शनी पॉइंट और सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान की सैर कर सकते हैं. टूरिस्ट मध्य प्रदेश में शिवपुरी घूम सकते हैं. यह यहां का फेमस हिल स्टेशन है. टूरिस्ट शिवपुरी में झील, कुंड, महल और मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.