जंस्कार घाटी: बर्फ से ढकी रहती है लद्दाख की ये घाटी, दुनियाभर से आते हैं टूरिस्ट

जंस्कार घाटी दुनियाभर के टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यह घाटी फरवरी महीने तक पूरी तरह से बर्फ से ढकी रहती है. सर्दियां में यहां का तापमान -20 डिग्री से -30 डिग्री तक पहुंच जाता है. यहां आपको बर्फीले रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है.

Written by: Lalit Fulara Edited by: Lalit Fulara
Published: January 7, 2025, 1:18 PM IST

अगर आपको बर्फ से ढकी कोई ऐसी घाटी देखनी है जिसको देखकर आपका दिल खुश हो जाए तो आपको जंस्कार घाटी की सैर करनी चाहिए. यह घाटी लद्दाख में है और टूरिस्टों के बीच आकर्षण का केंद्र है. यह घाटी शांत वादियों, बर्फ से ढके पहाड़ों और प्रकृति की अनुपम सुंदरता के लिए मशहूर है. यहां आपको कभी न भुलाये जा सकने वाले अनुभव होंगे. अगर आपने हिमाचल और उत्तराखंड कई बार घूम लिया है, तो इस बार जंस्कार घाटी आपका इंतजार कर रही है. आइये इस घाटी के बारे में जानते हैं.

इसे भी पढ़ें-काशी के घाटों पर अब नाव पर लगेगी रेट लिस्ट, कुंभ आने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा

इस घाटी में जाने से पहले आप हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं क्योंकि एक तो मौसम ठंडा और ऊपर से यहां आपको अगर ऑक्सीजन की कमी हो गई तो दिक्कत हो सकती है. इसलिए इस घाटी पर ट्रैकिंग से पहले ये बात जरूर ध्यान रखें. जंस्कार घाटी दुनियाभर के टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यह घाटी फरवरी महीने तक पूरी तरह से बर्फ से ढकी रहती है. सर्दियां में यहां का तापमान -20 डिग्री से -30 डिग्री तक पहुंच जाता है. यहां आपको बर्फीले रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें-Madhya Pradesh Tourist Destination: ये हैं मध्य प्रदेश के सबसे सुंदर टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जरूर घूमिये यहां

यह घाटी कारगिल जिले में लद्दाख से लगभग 105 किलोमीटर दूर है. यकीन मानिये यह घाटी आपको जन्‍नत का अहसास करवाएगी. यह घाटी समुद्र तल से लगभग 13,154 की ऊंचाई पर बसी है. अगर इसके क्षेत्रफल की बात करें तो यह लगभग पांच हजार वर्ग किलोमीटर में फैली है. ऊंचे-ऊंचे बर्फिले पहाड़ों से ढकी यह घाटी अपनी खुबसूरती के लिए फेमस है. यह घाटी उन लोगों को ज्‍यादा आकर्षित करती है जो ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग करना पसंद करते हैं. अगर आपने यह घाटी नहीं देखी है तो आप यहां की सैर का प्लान बना सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.