मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा! इमारत गिरने से 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुजफ्फरनगर में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत अचानक से ढह गई. हादसे में 25-30 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

Published date india.com Published: April 14, 2024 11:23 PM IST
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा! इमारत गिरने से 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Muzaffarnagar Building Collapsed: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ढह गई, जिसमें दो मजदूर की मौत हो गई. वहीं 25-30 मजदूरों के बिल्डिंग के अंदर दबे होने की आशंका है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में आसपास के लोग मलबा हटाना शुरू कर दिया. इनमें से एक शख्स ने समझदारी दिखाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मजदूरों को बाहर निकालने के लिए 4-5 जेसीबी बुलाई गईं हैं.

बताया जा रहा है कि अभी तक 18 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन कई मजदूर अभी भी मलबे के अंदर दबे हुए है. घटनास्थल पर मौजूद रेस्क्यू टीम दबे हुए लोगों को लगातार निकालने का प्रयास कर रही है. फिलहाल कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं…और मजदूरों को बाहर निकालने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं.

15 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया

घटना को लेकर मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह कहते हैं, ‘… रविवार शाम 5:30 बजे सूचना मिली कि जानसठ थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई है. उन्होंने कहा, हमारे पास 4-5 लिंटेल संरचनाएं हैं और हम मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं. अभिषेक ने आगे बताया कि अभी तक 18 लोगों को बचा लिया गया है और पूरी उम्मीद है कि सभी मजदूरों को बचा लिया जाएगा…’

वहीं मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा घटना के बारे मे मुझे एसएसपी का फोन आया… रेस्क्यू टीम ने अब तक 18 लोगों को बाहर निकाल लिया, इनमें से एक की मौत हो चुकी है. हम बाकी मजदूरों को सुराक्षित बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही है.

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों और रेस्क्यू टीम को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए डॉक्टर्स की टीम मौके पर पहुंचने के और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.