EnglishHindi

Mathura: चोरी किए गए डेढ़ करोड़ रुपये के 1589 मोबाइल फोन के साथ पांच व्यक्ति गिरफ्तार

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गुरुवार को एक संयुक्त अभियान के दौरान करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के चोरी किए गए 1589 मोबाइल फोन बरामद किए गए.

Updated: November 5, 2021, 9:11 AM IST

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गुरुवार को एक संयुक्त अभियान के दौरान करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के चोरी किए गए 1589 मोबाइल फोन बरामद किए गए. इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

अधिकारियों के मुताबिक, बरामद किए गए फोन अक्टूबर की शुरुआत में उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश की सीमा पर एक ट्रक से लूटे गए 8990 फोन का हिस्सा हैं. फोन की खेप नोएडा की एक फैक्ट्री से बेंगलुरु ले जाई जा रही थी.

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी किए गए 1,589 फोन पांच आरोपियों के पास से बरामद हुए हैं. आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ आमिर खान निवासी मथुरा और शाहिद, अजहरुद्दीन, समीर व अजमल निवासी जिला नूंह, हरियाणा के रूप में हुई है. (इनपुट – पीटीआई)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.