By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- 5 Thousand People Visited The Temporary Ram Temple In Ayodhya
अयोध्या की सड़कें सुनसान, 5 हजार लोगों ने अस्थायी राम मंदिर में किए दर्शन
अयोध्या शहर में रविवार को भी प्रवेश पर प्रतिबंध रहा. पुलिस पहचान-पत्र और पूरी तलाशी लेने के बाद ही लोगों को शहर में प्रवेश की इजाजत दे रही थी.
अयोध्या: अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को जहां एक ओर कुछ दुकानें बिना ग्राहकों के खुली रहीं, वहीं पांच हजार से अधिक भक्तों ने अब ‘विवादित स्थल’ नहीं रहे अस्थायी राम मंदिर तक यात्रा कर दर्शन किए. अयोध्या शहर में रविवार को भी प्रवेश पर प्रतिबंध रहा. पुलिस पहचान-पत्र और पूरी तलाशी लेने के बाद ही लोगों को शहर में प्रवेश की इजाजत दे रही थी.
हनुमान गढ़ी के पास एक टेलर की दुकान के मालिक अनुराग शुक्ला ने कहा कि चूंकि सभी सड़कें ब्लॉक हैं, इसलिए लोग आशंका के कारण बाहर नहीं आ रहे हैं. रसिक निवास मंदिर के महंत रघुवर शरण ने कहा, “सुरक्षा बलों की मौजूदगी से इतना प्रचार हुआ कि आस-पास के क्षेत्रों के लोग, जो रोजाना मंदिरों के दर्शनों के लिए शहर का दौरा करते हैं, अयोध्या आने में संकोच कर रहे हैं.”
पुलिस अभी भी हाई अलर्ट पर है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आशुतोष पांडे और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम. पी. अग्रवाल ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार को क्षेत्र के चक्कर लगाए और शहर भर में तैनात अधिकारियों से बात की.
अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने कहा कि वे अभी भी प्रत्येक प्रमुख बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, सुरक्षाकर्मी अभी भी अलर्ट पर हैं और सुरक्षा अवरोध सक्रिय हैं. उन्होंने कहा, “हमारे लिए अगली सबसे बड़ी चुनौती कार्तिक पूर्णिमा का मेला है जो सोमवार से शुरू हो रहा है और इसमें दस लाख से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे.”
(इनपुट आईएएनएस)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें