UP विधानसभा पर Terrorist Attack हुआ तो कैसे बचेंगे, देखें Mock Drill का Video

आतंकवादियों के मंसूबे इतने खतरनाक होते हैं कि वह शरीर पर बम बांधकर कड़े से कड़े सुरक्षा पहले को तोड़ते हुए ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं. ऐसी ही कोशिश को नाकाम करने की तैयारी लखनऊ में चल रही है.

Published date india.com Updated: September 14, 2023 12:43 PM IST
UP Assembly Mock drill

पड़ोस में पाकिस्तान (Pakistan) जैसा देश हो तो आपको हमेशा आतंकवादी गतिविधियों से निपटने की तैयारी में रहना पड़ता है. हाल के कुछ वर्षों में आतंकवादी घटनाओं में जरूर की कुछ कमी नजर आई है. अन्यथा देश के किसी ने किसी हिस्से में अक्सर बम विस्फोट और आतंकवादी घटनाओं की खबरें अक्सर मिला करती थीं. दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले के साथ ही हमारे देश में हुए 26/11 मुंबई धमाकों और 13 दिसंबर 2001 के संसद हमले को कोई कैसे भूल सकता है. ऐसे ही किसी आतंकी हमले से बचने के लिए लगातार Mock Drill की आवश्यकता होती है. उत्तर प्रदेश में ऐसे हमले से बचने के लिए आज Mock Drill की गई.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार 14 सितंबर की सुबह जबरदस्त Mock Drill की गई. किसी भी तरह के आतंकवादी हमले से बचने की तैयारियों का जायजा भी इस Mock Drill के जरिए लिया गया. इस Mock Drill का आयोजन विधानसभा और लोकभवन में किया गया. Mock Drill के दौरान विधानसभा और लोकभवन के ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ते देखे गए.

हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में G20 बैठक का भव्य तरीके से आयोजन किया गया. पूरा विश्व समुदाय भारत की ओर देख रहा है. भारत की तरक्की पड़ोसी पाकिस्तान के हुकमरानों और आतंकवादियों को रास नहीं आती है. ऐसे में उनकी तरफ से आंतकी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिशें होती रहती हैं.

देश के  PM Modi और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आतंकवादियों की हिटलिस्ट में रहते हैं. देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं. ऐसे समय में आतंकवादी किसी तरह की घटना को अंजाम देकर देश की छवि खराब करने और लोगों में डर पैदा करने की भी कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में इस तरह की मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाना बहुत जरूरी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.