After Bihar Uttar Pradesh Sir Starts Documents For Voters List
बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में शुरू होगा SIR, लोगों को दिखाने होंगे ये दस्तावेज
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सियासी मुद्दा बनने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ये प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. भारतीय चुनाव आयोग ने 22 साल बाद यहां SIR अभियान को हरी झंडी दे दी है.
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) अभियान की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी ये प्रक्रिया शुरू होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक अक्तूबर से SIR की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में शुरू हो जाएगी. इस अभियान का मकसद मतदाता सूची को और ज्यादा पारदर्शी बनाने का है. इसे लेकर चुनाव आयोग तेजी के साथ अपनी तैयारी कर रहा है. इसको लेकर जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना के जारी होने सी संभावनाएं जताई जा रही हैं.
चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘SIR से मतदाता सूची में 100% सटीकता लाने और पारदर्शिता बढ़ाने पर काम किया जाएगा. पूर्वोत्तर राज्यों के लिए अलग से दस्तावेज सूची तैयार की जा रही है. ये अभियान बूथ लेवलऑफिसर (BLO) के माध्यम से घर-घर पहुंचेगा, जहां फॉर्म भरने और सत्यापन की प्रक्रिया होगी.‘
70% मतदाताओं को नहीं दिखाने होंगेकोई दस्तावेज
उत्तर प्रदेश में SIR की प्रक्रिया शुरू होने के बीच राहत की खबर ये है कि करीब 70% मतदाताओं को इस प्रक्रिया के दौरान अपने कोई दस्तावेज जमा नहीं करने पड़ेगे. BLO घर पर पहले से भरा हुआ फॉर्म लेकर आएंगे, जहां मतदाता को केवल हस्ताक्षर करने होंगे. जो कि इस प्रक्रिया आसान बनाएगा. हालांकि, 30% मतदाताओं को अपनी पहचान का सत्यापन करने के लिए कुछ दस्तावेजों का दिखाना अनिवार्य होगा.
क्या है यूपी में SIR का उद्देश्य?
विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) मतदाता सूची को एक बार फिर से अपडेट करने की प्रक्रिया है. उत्तर प्रदेश राज्य की बात करें तो यहां साल 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान समय की मतदान सूची का मिलाया जाएगा. इस प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की डुप्लिकेटएंट्रीज को हटाने और नई एंट्रीज को जोड़ने का काम किया जाएगा. आपको बता दें कि बिहार में इस अभियान के तहत लाखों मतदाताओं की जानकारी को सत्यापित किया गया था और मतदाता सूची में कई प्रकार की खामियां भी देखने को मिली. जिसमें सुधार किया गया. अब उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी ये प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.