उत्तर प्रदेश के बांदा में शादी से पहले दहेज और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामलाउत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मटौंध थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी तय होने के बाद दूल्हा पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग की और असफल होने पर दुल्हन की आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर बदनाम करने की कोशिश की. पीड़िता ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है. पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि उसकी शादी तय हो चुकी थी और रखने की रस्म (सगाई) भी पूरी हो गई थी. इसके बाद ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी. जब लड़की पक्ष दहेज देने में असमर्थ रहा, तो दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद होने वाला दूल्हा (मंगेतर) ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर उसे बदनाम करने की कोशिश की. पीड़िता का कहना है कि यह सब दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से किया गया. युवती ने बताया कि इससे उसकी इज्जत को ठेस पहुंची और परिवार पर मानसिक दबाव पड़ा.
पुलिस कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत पर मटौंध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. युवती ने अपने मंगेतर सहित ससुराल के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम, आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.
सामाजिक प्रभाव
यह घटना दहेज प्रथा की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है, जहां शादी जैसे पवित्र रिश्ते को भी लालच और ब्लैकमेलिंग का माध्यम बना लिया जाता है. सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना एक गंभीर अपराध है. पीड़िता ने सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे मामलों में दोषियों को सबक मिले. यह खबर 5 जनवरी 2026 को आई थी, यह मामला दिखा रहा है कि आज भी दहेज और साइबर ब्लैकमेलिंग किस हद तक बढ़ रही है, जो कि किसी शहर या बड़े दफ्तरों तकसीमित नहीं है, यह शादी जैसे पवित्र बंधन को बनाने का प्रयास करके भी गांव, देहातों में भी खूब की जा रही है. इस केस को देखते हुए हम कह सकते हैं कि इंसान की नियत पर सब निर्भर करता है, कौन कहां बे-ईमान हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.