UP से फिर सामने आया निक्की भाटी जैसा मामला, ससुराल वालों ने एक और बेटी को जिंदा जलाया

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना का मुख्य कारण एक प्लॉट को लेकर विवाद बताया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि पारुल को लंबे समय से दहेज और अन्य कारणों से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने पारुल को मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से आग लगाई.

Published date india.com Updated: August 27, 2025 1:48 PM IST
पारुल
पारुल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव में 26 अगस्त 2025 को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात देवेंद्र ने कथित तौर पर अपने परिवार के पांच अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपनी पत्नी पारुल को जिंदा जलाने की कोशिश की. पारुल जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी नर्स हैं और इकौदा के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में काम करती हैं. इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी पारुल की हालात नाजुक बनी हुई है, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है.

कब हुई थी शादी, क्यों हुआ विवाद

पारुल की शादी 2013 में अमरोहा के नारंगपुर गांव निवासी देवेंद्र से हुई थी. दोनों के जुड़वां बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं. देवेंद्र यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और पहले रामपुर में तैनात थे, लेकिन हाल ही में उनका तबादला बरेली हुआ. वह घटना के समय एक सप्ताह की छुट्टी पर घर आए थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना का मुख्य कारण एक प्लॉट को लेकर विवाद बताया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि पारुल को लंबे समय से दहेज और अन्य कारणों से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने पारुल को मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से आग लगाई.

घर वालों को घटना का कैसे पता

26 अगस्त 2025, सुबह पड़ोसियों ने पारुल की मां अनीता को फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी को जला दिया गया है. जब मायके वाले मौके पर पहुंचे, तो पारुल 90% तक झुलसी हालत में घर के आंगन में तड़प रही थीं. ससुराल वाले घटनास्थल से फरार हो चुके थे.

अस्पताल में भर्ती, पुलिस कार्रवाई

मायके वालों ने तुरंत पारुल को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. वर्तमान में वह आईसीयू में हैं. पारुल के भाई कपिल सिंह की तहरीर पर डिडौली थाने में देवेंद्र (पति), अनीता (सास), सोनू (देवर), गजेश (पिता), जितेंद्र, और संतोष सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

पुलिस और प्रशासन का बयान

डिडौली थाने के सीओ सिटी शक्ति सिंह और अवध मान सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह घटना ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी हत्याकांड की तर्ज पर सामने आई है. इस मामले ने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.