Agra Lucknow Expressway Remain Close From 2 To 11 April 2024 Upto 3 5km
आज से Lucknow-Agra Expressway रहेगा 10 दिनों तक बंद, जानें इसके पीछे की वजह
2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस पर गाड़ियां चलने पर रोक लगा दी गई है. आपको बता दें कि भारतीय वायु सेना के गगन शक्ति अभियान के चलते 10 दिनों के लिए सभी यातायातों के लिए डायवर्जन बनाया गया है.
Lucknow-Agra Expressway: भारतीय वायु सेना के गगन शक्ति अभियान के चलते 2 से 11 अप्रैल तक आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यातायात सेवा को बंद रखा जाएगा. अगर आप भी इस एक्सप्रेस वे से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है इसके लिए डायवर्जन व्यवस्था को लागू किया जाएगा.
आपको बता दें कि 2 अप्रैल की सुबह 8 बजे से 11 अप्रैल की दोपहर 12 बजे तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 3.5 किमी को बंद रखा जाएगा. वहीं सभी गाड़ियों को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा. पहली बार साल 2016 में भारतीय वायु सेना ने 6 लड़ाकू विमान उतारे थे जिसमें सुखोई-30 एमके, मिराज-2000 शामिल थे. इसके बाद अक्टूबर 2017 में दूसरी बार विमानों को उतारा गया था.
केवल 3.5 किमी क्षेत्र में किया जाएगा एक्यप्रेसवे को ब्लॉक
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे को केवल बांगरमऊ, उन्नाव की हवाई पट्टी के बीच केवल 3.5 किलोमीटर तक ही रोका जाएगा. तीसरी बार लड़ाकू विमानों की रिहर्सल को लेकर 6-7 अप्रैल को जगुआर, सुखोई, मिराज-2000 विमान यहां उतरेंगे. एक्सप्रेसवे पर चल रहे वाहनों को सर्विस रोड से होकर निकाला जाएगा.
एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ की जाएगी बैरिकेडिंग
साढ़े तीन किलोमीटर के रन वे के बीच बैरिकेडिंग की जाएगी. जिससे की एक्सप्रेस वे पर यात्रा कर रहे लोगों को थोड़ी परेशानी होगी. गाड़ियों को निकालने के लिए रूट के डायवर्जन को तैयार किया जा चुका है. सबसे पहले 2 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच हवाई पट्टी के एरिया को पानी से साफ किया जाएगा. इसके बाद प्रेशर मशीन से धूल हटाने और हवाई पट्टी पर मार्किंग का काम किया जाएगा. इसके अलावा रन-वे के दोनों तरफ बैरिकेडिंग का जाएगी.
सर्विस रोड से गुजरेंगे वाहन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायु सेना के शक्ति अभियान के अभ्यास के कारण अगले10 दिनों तक सभी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है. ऐसे में जो भी वाहन बांगरमऊ से होकर गुजर रहे थे उन्हें साढ़े तीन किमी तक 2 से 11 अप्रैल के बीच सर्विस रोड से होकर गुजरना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.