लोकसभा की हार से बेफिक्र अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा- विधानसभा चुनाव की करें तैयारी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए कहा है.

Published date india.com Updated: May 25, 2019 3:23 PM IST
लोकसभा की हार से बेफिक्र अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा- विधानसभा चुनाव की करें तैयारी

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के परिणाम से बेफिक्र समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए कहा है. पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बिना समय बर्बाद किए घर-घर अभियान शुरू कर केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन-विरोधी नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा है.

मोदी-आंधी ने काट दी वंशवाद की बेल, परिवारवाद का सूपड़ा हुआ साफ

उन्होंने कहा कि हम महापरिवर्तन लाने के अपने प्रयास जारी रखेंगे. सपा अध्यक्ष ने हालांकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ अपने असफल गठबंधन पर कुछ नहीं कहा. उन्होंने यद्यपि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गो, विशेषकर कमजोर वर्ग तक पहुंचने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ और गलत तथ्य बताती है, वहीं समाजवादियों के पास ऐसी विचारधारा है, जो उनका मार्गदर्शन करती है. युवा गंभीर संकट में हैं, इसलिए हमें कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज तक अपनी पहुंच बनानी होगी. उनके लिए कोई रोजगार नहीं है और उन्हें अपना भविष्य धुंधला दिख रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पीएम मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटने वाले देश के तीसरे प्रधानमंत्री बने

पार्टी 2022 में सत्ता में लौटेगी: अखिलेश

उन्होंने अपनी पार्टी के युवाओं को भाजपा के दावों का जवाब देते समय रक्षात्मक की जगह आक्रामक रवैया अपनाने के लिए कहा. उन्होंने सलाह दी है कि आपको सभी तथ्य और आंकड़े जानने होंगे, और तब भाजपा का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें बहस के लिए चुनौती देनी है. सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 2022 में सत्ता में लौटेगी, क्योंकि उनकी सरकार ने राज्य में सबसे ज्यादा विकास किया था. उन्होंने कहा कि भाजपा को 2017 में वोट देने वाले अब पछता रहे हैं. हमें कठिन मेहनत करनी है और विधानसभा चुनाव में वापसी करनी है.

पीएम मोदी की प्रचंड जीत पर अमेरिका ने दी बधाई, कहा- दुनिया के लिए प्रेरणा है भारत का चुनाव

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.