'कोई किसी से भी शादी करने के लिए आजाद', मायावती ने BSP नेता को पार्टी से निकाले जाने पर दी सफाई; जानें क्या है माजरा

BSP Supremo Mayawati : बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार रात एक्स पर हिंदी में पोस्ट की एक सीरीज में इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शादी एक व्यक्तिगत फैसला है.

Published date india.com Published: December 7, 2024 5:33 PM IST
'कोई किसी से भी शादी करने के लिए आजाद', मायावती ने BSP नेता को पार्टी से निकाले जाने पर दी सफाई; जानें क्या है माजरा

Mayawati : उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के रामपुर जिला अध्यक्ष रहे सुरेंद्र सागर को पार्टी द्वारा निष्कासित किए जाने पर अब तरह-तरह की बातें राजनीतिक गलियारों में फैलाई जा रही है. दावा किया गया कि सुरेंद्र सागर ने हाल ही में अपने बेटे की शादी अंबेडकर नगर के अलापुर से समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त की बेटी से की, जिस वजह से नाराज बसपा सुप्रीमों मायावती ने उन्हें पार्टी से निकलवा दिया. सुरेंद्र के समधी और सपा नेता त्रिभुवन दत्त पहले बसपा में ही थे, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. हालांकि इन आरोपी को लेकर अब मायावती ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी और आरोपों का खंडन किया. उन्होंने कहा, ‘लोग किसी से भी शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं’.

क्या है पूरा विवाद?

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार रात एक्स पर हिंदी में पोस्ट की एक सीरीज में इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सागर और रामपुर में बसपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार को एक विवाद के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. इस में शादी का कुछ लेना देना नहीं है. मायावती ने लिखा, ‘रामपुर जिले के पूर्व पार्टी अध्यक्ष सुरेंद्र सागर और वर्तमान पार्टी अध्यक्ष प्रमोद कुमार के बीच झगड़ा चरम पर था, जिसके कारण पार्टी का काम प्रभावित हो रहा था. उन दोनों को निष्कासित कर दिया गया और इसका शादी से कोई लेना-देना नहीं है. पार्टी (बसपा) को अपने कैडर के व्यक्तिगत संबंधों से कोई सरोकार नहीं है. लोग अपनी इच्छानुसार किसी से भी विवाह करने के लिए स्वतंत्र हैं। ये सब उनकी सोच पर निर्भर करता है. लेकिन उन लोगों से सावधान रहें जो इस बारे में गलत प्रचार करते हैं.’

शादी में शामिल होने से रोका

एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा कि पार्टी के सदस्यों को पूर्व बसपा सांसद मुनकाद अली के बेटे की शादी में शामिल होने से रोक दिया गया क्योंकि उनकी बेटी ने सपा के टिकट पर मीरापुर से राज्य विधानसभा उपचुनाव लड़ा था. मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा की शादी पूर्व सांसद कादिर राणा के बेटे शाह मोहम्मद से हुई है. मायावती ने लिखा, ‘बसपा ने भी इस सीट पर चुनाव लड़ा था। ऐसे में शादी में दोनों पक्षों के लोगों के बीच संभावित झड़प की चर्चा आम रही. इससे बचने के लिए पार्टी को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा. लेकिन जिस तरह से इसे प्रचारित किया जा रहा है वह सही नहीं है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.