
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Ayodhya Gangrape Case: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई जारी है. अब अयोध्या जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता और हाल के सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर गुरुवार को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया.
ये भी पढ़ें- पति की मार के डर से घर में छिपती फिरती थीं ये एक्ट्रेस, बोलीं- ये पीट पीटकर मुझे जान से मार देगा
सोहवल के उपजिलाधिकारी ए के सैनी ने बताया कि भदरसा कस्बे में दोपहर करीब डेढ़ बजे बुलडोजर ने ‘कॉम्प्लेक्स’ को गिराना शुरू किया. उन्होंने कहा, ‘मोईद खान का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सरकारी जमीन पर बना था, इसलिए अनधिकृत इमारत को गिराने की कार्रवाई की जा रही है.’
पुलिस सूत्रों के अनुसार कॉम्प्लेक्स खाली था और बुलडोजर की कार्रवाई से पहले उसमें संचालित की जा रही एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान पूरे भदरसा कस्बे में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
#WATCH | Ayodhya gang-rape incident | Police and administration carry out demolition drive at shopping complex owned by accused Samajwadi Party leader, for illegal construction. pic.twitter.com/6MZES3NW1z
— ANI (@ANI) August 22, 2024
अयोध्या पुलिस ने इसी साल 30 जुलाई को जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे में बेकरी चलाने वाले स्थानीय सपा नेता मोईद खान और उसके कर्मचारी राजू को 12 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक मोईद और राजू ने दो महीने पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया था और इस कृत्य की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी.
यह घटना तब सामने आई जब मेडिकल जांच में लड़की गर्भवती पाई गई. अयोध्या जिला प्रशासन ने तीन अगस्त को खान की बेकरी को भी ध्वस्त कर दिया था. जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के मुताबिक मुईद की बेकरी एक तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.