नकली निकला अयोध्या रेलवे स्टेशन की दीवार गिरने वाला VIDEO, फैक्ट चेक में सामने आई ये सच्चाई

सोशल मीडिया पर अयोध्या के नए रेलवे स्टेशन 'अयोध्या धाम' की चारदीवारी गिरने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दीवार के भरभराकर ढह जाने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.

Published date india.com Published: June 23, 2024 6:43 PM IST
नकली निकला अयोध्या रेलवे स्टेशन की दीवार गिरने वाला VIDEO, फैक्ट चेक में सामने आई ये सच्चाई

Ayodhya Railway Station Wall Collapse: सोशल मीडिया पर फेक वीडियो और तस्वीरें वायरल होने की घटनाएं काफी आम हो गई हैं. आए दिन पुराने वीडियो व फोटो शेयर कर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं, लेकिन बाद में ये सभी झूठे साबित होते हैं. अब सोशल मीडिया पर अयोध्या के नए रेलवे स्टेशन ‘अयोध्या धाम’ की चारदीवारी गिरने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. मामले की तहकीकात करने पर पता चला कि ये वीडियो फेक है.

अयोध्या रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल गिरी?

सोशल मीडिया पर अयोध्या धाम स्टेशन की एक दीवार गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि हाल ही में हुई बारिश के चलते अयोध्या के नए रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम की दीवार ढह गई. लगभग छह माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था. घटना को लेकर कांग्रेस समेत समाजवादी पार्टी (सपा) ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

भाजपा से क्वालिटी और गारंटी की उम्मीद करना बेकार

कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट कर लिखा, बीजेपी ने प्रभु राम की अयोध्या में भी भ्रष्टाचार कर दिया. अयोध्या रेलवे स्टेशन का 20 मीटर लंबा बाउंड्री वॉल ढह गया है, इस स्टेशन का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने सिर्फ 6 महीने पहले किया था. ये टूटा हुआ बाउंड्री वॉल BJP के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है. साफ है- बीजेपी के ‘भ्रष्टाचार मॉडल’ में Quality और Guarantee की उम्मीद न करें.

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि अयोध्या की यात्रा के दौरान क्या उन्हें यह भ्रष्टाचार नहीं दिखाई पड़ा. लेकिन मामले की तहकीकात करने पर वीडियो में किया गया दावा झूठा साबित हुआ.

फैक्ट चेक में सामने आई वीडियो की सच्चाई

वीडिया में जिस दीवार को दिखाया गया है, वो अयोध्या के पुराने रेलवे स्टेशन की है. किसी शख्स द्वारा अपनी निजी जमीन पर की जा रही खुदाई और जल जमाव के कारण ये दीवार गिर पड़ी.
पीआईबी फैक्ट चेक में बताया गया कि एक व्यक्ति ने दीवार के पास खुदाई की और फिर वहां पानी जम गया इस वजह से दीवार गिर गई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ayodhya की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.