Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ram Mandir News Today in Hindi: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Inaugration) के लिए तैयारी जोरों पर है. 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Ram Lala Pran Pratishtha) की तैयारी का जायज़ा लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर में पहुंचे.

Published date india.com Updated: January 19, 2024 4:20 PM IST
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ayodhya Ram Mandir News Today: 22 जनवरी को होने जा रहे प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. धार्मिक अनुष्ठान भी काशी के विद्वान ज्योतिषाचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ के निर्देशन में किया जा रहा है. बता दें कि आज से 22 जनवरी तक श्री राम मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए बंद हो जाएंगे. इसी बीच अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Inaugration) कार्यक्रम के कार्य का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी राम मंदिर में पहुंच चुके हैं.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने किया हनुमानगढ़ी में दर्शन

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण लेने के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन किया. साथ ही सीएम आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी से भेंट की। बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब सिर्फ तीन दिन शेष हैं. ऐसे में अयोध्या को भव्य रूप से सजाया जा रहा है. इसी बीच दूर-दूर से लोग श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. साथ ही भक्तों के सुगम अनुभव के लिए प्रशासन ने भी हर प्रकार के इंतजाम कर लिए हैं.

अयोध्या राम मंदिर में विराजमान हुए श्री रामलला

गुरुवार के दिन राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला के पांच वर्षीय बालस्वरूप प्रतिमा स्थापित हो चुकी है. अभी विग्रह की आंखों पर पट्टी बांधी गई है और प्राण प्रतिष्ठा से पहले अन्य अनुष्ठान किए जा रहे हैं. वहीं 22 जनवरी के दिन शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के आंखों पर बांधी गई पट्टी को खोला जाएगा. खास बात यह है कि रामलला के इस भव्य विग्रह को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है, जिसकी लंबाई 51 इंच है.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ayodhya की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.