
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
अयोध्या में समाजवादी पार्टी (सपा) के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान की बेकरी पर चले बुलडोजर के बाद राजनीति गरमा गई है. इस पर लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना को लेकर बड़ी मांग कर दी है. दरअसल, अयोध्या में एक 12 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म हुआ था. बताया जा रहा है कि इस मामले में सपा के नेता मोईन खान शामिल हैं. हालांकि, यह मामला गैंग रेप का है, मगर रेप वीडियो सपा नेता ने बनाया था.
अखिलेश यादव का कहना है कि इस केस में जिन पर भी आरोप लगा है, उसका डीएनए टेस्ट होना चाहिए. सपा मुखिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा- कि कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है, उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए. आरोप लगाकर सियासत करने से कुछ नहीं होगा, जो भी दोषी हो उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए.
On the Ayodhya gangrape case, SP Chief Akhilesh Yadav tweets, “…Whoever is guilty should be given punishment according to the law, but if the allegations are proved false after the DNA test, then the government officials involved should also not be spared…” pic.twitter.com/2Z3y0aDYuA
— ANI (@ANI) August 3, 2024
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा- मामले में अगर डीएनए के बाद आरोप झूठे साबित हों, तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए. यही न्याय की मांग है. वहीं, दूसरी तरफ बीएसपी चीफ मायावती ने अखिलेश यादव को घेरते हुए पूछा- सपा सरकार में ऐसे कितने टेस्ट हुए हैं.
मायावती ने पलटवार करते हुए ‘एक्स’ के माध्यम से लिखा- कि यूपी सरकार द्वारा अयोध्या के गैंग रेप केस में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित. लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का डीएनए टेस्ट होना चाहिए. इसे क्या समझा जाए, जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने डीएनए टेस्ट हुए हैं.
उन्होंने आगे लिखा- कि यूपी में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में भी खासकर महिला सुरक्षा व उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिंताएं. अयोध्या और लखनऊ आदि की घटनाएं अति-दुखद व चिन्तित करने वाली हैं. सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी व राजनीति से ऊपर उठकर सख़्त कदम उठाए तो बेहतर है.
मालूम हो कि अयोध्या दुष्कर्म मामले में यूपी की योगी सरकार एक्शन में है. बच्ची की मां से मुख्यमंत्री योगी की मुलाकात के 24 घंटे बाद आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को बुलडोजर से ढहा दिया. अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र सिंह ने कहा कि बेकरी तालाब की जमीन पर बनी थी. जांच के बाद एक्शन लिया गया, आरोपी की अवैध संपत्तियों की जांच की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ayodhya की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.