अयोध्या रेप केस: आरोपी के खिलाफ बुलडोजर एक्शन के बाद अखिलेश यादव ने की DNA टेस्ट की मांग, मायावती ने भी उठाए सवाल

Written By: Gargi Santosh Updated by: Gargi Santosh
Updated Date:August 3, 2024 5:21 PM IST

Ayodhya Rape Case: अयोध्या में नाबालिग के साथ गैंग रेप मामले पर हो रही कार्रवाई के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने आरोपी को लेकर बड़ी मांग कर दी है.

अयोध्या में समाजवादी पार्टी (सपा) के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान की बेकरी पर चले बुलडोजर के बाद राजनीति गरमा गई है. इस पर लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना को लेकर बड़ी मांग कर दी है. दरअसल, अयोध्या में एक 12 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म हुआ था. बताया जा रहा है कि इस मामले में सपा के नेता मोईन खान शामिल हैं. हालांकि, यह मामला गैंग रेप का है, मगर रेप वीडियो सपा नेता ने बनाया था.

Advertising
Advertising

अखिलेश ने आरोपी के DNA टेस्ट की मांग की

अखिलेश यादव का कहना है कि इस केस में जिन पर भी आरोप लगा है, उसका डीएनए टेस्ट होना चाहिए. सपा मुखिया ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा- कि कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है, उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए. आरोप लगाकर सियासत करने से कुछ नहीं होगा, जो भी दोषी हो उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए.

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा- मामले में अगर डीएनए के बाद आरोप झूठे साबित हों, तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए. यही न्याय की मांग है. वहीं, दूसरी तरफ बीएसपी चीफ मायावती ने अखिलेश यादव को घेरते हुए पूछा- सपा सरकार में ऐसे कितने टेस्ट हुए हैं.

मायावती ने अखिलेश यादव को घेरा

मायावती ने पलटवार करते हुए 'एक्स' के माध्यम से लिखा- कि यूपी सरकार द्वारा अयोध्या के गैंग रेप केस में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित. लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का डीएनए टेस्ट होना चाहिए. इसे क्या समझा जाए, जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने डीएनए टेस्ट हुए हैं.

उन्होंने आगे लिखा- कि यूपी में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में भी खासकर महिला सुरक्षा व उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिंताएं. अयोध्या और लखनऊ आदि की घटनाएं अति-दुखद व चिन्तित करने वाली हैं. सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी व राजनीति से ऊपर उठकर सख़्त कदम उठाए तो बेहतर है.

जानें क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि अयोध्या दुष्कर्म मामले में यूपी की योगी सरकार एक्शन में है. बच्ची की मां से मुख्यमंत्री योगी की मुलाकात के 24 घंटे बाद आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को बुलडोजर से ढहा दिया. अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र सिंह ने कहा कि बेकरी तालाब की जमीन पर बनी थी. जांच के बाद एक्शन लिया गया, आरोपी की अवैध संपत्तियों की जांच की जा रही है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें