अयोध्या रेप केस: एक्शन में योगी सरकार, SHO और चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

Ayodhya Gang Rape Case: अयोध्या रेप केस में कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है. सीएम योगी ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है.

Published date india.com Published: August 2, 2024 10:36 PM IST
सीएम योगी
सीएम योगी

रामनगरी अयोध्या स्थित भदरसा में हुए रेप केस के बाद, शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित बच्ची की मां से मुलाकात की. मुलाकात के बाद, सीएम योगी के निर्देश पर कुछ ही घंटों के अंदर मामले में कार्रवाई शुरू हुई. कार्रवाई करते हुए सबसे पहले केस में थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन शर्मा व भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया. बताया जा रहा है कि जल्द ही और बड़े स्तर पर इस केस में कार्रवाई हो सकती है.

CM योगी ने पीड़िता को न्याय का आश्वासन दिलाया

नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में, पीड़िता की मां से योगी आदित्यनाथ की ओर से मिले भरोसे के बाद, शुक्रवार शाम एसडीएम सोहावल राजस्व कर्मियों के साथ आरोपी सपा नेता मोईन खान के घर पहुंचे. आरोपी सपा नेता की जमीन-जायदाद की पैमाइश शुरू हो गई है. पीड़िता की मां की ओर से बताया गया है कि सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया है, कि आरोपी सपा नेता की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और अवैध संपत्तियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई की जाएगी.

दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मां को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है. बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सरकार से दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है. सीएम योगी ने आश्वस्त किया है कि आरोपी सपा नेता मोईन खान की संपत्तियों की जांच होगी.

जानें क्या है अयोध्या रेप मामला?

मालूम हो कि, अयोध्या के पूरा कलंदर थानाक्षेत्र में घटी शर्मनाक घटना में सपा नेता मोईन खान और उसके नौकर पर पिछड़ा वर्ग की 12 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप है. आरोपित मोईन खान फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जाता है. मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी. साथ ही आरोपियों को लेकर सपा के सॉफ्ट कॉर्नर की भर्त्सना की थी.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ayodhya की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.