Watch Video: अयोध्या में कांग्रेस नेताओं के साथ भक्तों की तीखी नोक-झोंक, पार्टी का झंडा फाड़कर फेंका

Ayodhya News: सोमवार को जब कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता राम मंदिर में प्रवेश करने जा रहे थे तो कुछ लोगों से उनकी झड़प हो गई.

Written by: Gargi Santosh
Updated: January 15, 2024, 7:19 PM IST

Ayodhya News: 500 साल के लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होना है. इस कार्यक्रम को अयोध्या में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. प्राण-प्रतिष्ठा से पहले ही मंदिर, बाजार, गली, कूचे, कटरे, सड़क, मोहल्ले, कॉलोनी और सोसायटी को भगवा झंडी और पटकों से पाटा जा रहा है. इस बीच, अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच झड़प देखने को मिली है. इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई.

कार्यकर्ता से पार्टी का झंडा छीनकर फेंका

दरअसल, यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पार्टी के कुछ लोग अयोध्या दौरे पर हैं. आज जब यह लोग हनुमनगढ़ी में दर्शन के बाद राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने रुके, तो तभी कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग कार्यकर्ता के हाथ से कांग्रेस का झंडा छीनकर दूर फेंक दिया. भीड़ ने जब कांग्रेस कार्यकर्ता से छीनकर झंडा फेंक दिया तो कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया और दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई.

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर यूपी पुलिस (UP Police) के जवानों ने मामले को शांत कराया. इसके बाद कार्यकर्ता और लोग वहां से चले गए.

जब चाहे तब दर्शन करने…

इस मामले को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा बीजेपी का कार्यक्रम है. सभी राम भक्तों की अपनी आस्था है, वह जब चाहे तब रामलला के दर्शन करने आ सकते हैं. यह जरूरी नहीं है की बीजेपी जब बुलाएगी तभी रामलला का दर्शन किए जाएं.

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होगी कांग्रेस

बता दें कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को प्राण-प्रतिष्ठा के लिए न्योता मिला था. लेकिन कांग्रेस ने इसे भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम बताकर अस्वीकार कर दिया था.

(इनपुट-जी मीडिया के साथ)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ayodhya की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.