अयोध्या रेप पीड़िता के परिवार से मिले DM और SSP, दिया 5 लाख का चेक और सुरक्षा का भरोसा

Ayodhya Rape Case: अयोध्या गैंग रेप के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा उपायुक्त का छापा पड़ा. वहीं देर शाम को पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सौंप दी गई.

Published date india.com Published: August 3, 2024 9:58 PM IST
अयोध्या रेप पीड़िता के परिवार से मिले DM और SSP, दिया 5 लाख का चेक और सुरक्षा का भरोसा

अयोध्या में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में योगी सरकार तेजी से कार्रवाई कर रही है. सबसे पहले पुलिस चौकी के इंचार्ज और थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया गया. वहीं शनिवार को इस रेप केस के मुख्य आरोपी मोईद खान के घर पर बुलडोजर एक्शन लिया. इस एक्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की. शनिवार देर शाम स्थानीय विधायक अमित सिंह चौहान ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों को पांच लाख रुपए का चेक सौंपा. इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और एसएसपी रामकरण नैय्यर मौजूद रहे.

हमें CM योगी पर भरोसा: पीड़िता की मां

योगी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलने के बाद पीड़िता की मां ने कहा, कि सरकार बिल्कुल उचित कार्रवाई कर रही है, उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है. स्थानीय विधायक अमित सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर किसी भी चीज की जरूरत होगी, तो उसको तुरंत पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा- कि योगी सरकार पीड़िता के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी.

जानें क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि, कुछ दिन पहले अयोध्या में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. आरोप है कि सपा नेता मोइद खान ने नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर, उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत में कहा गया है कि आरोपी उसके साथ दो महीने तक रेप करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ. परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मेडिकल जांच के बाद बताया कि वह गर्भवती है. इसके बाद उसने अपने परिजनों को यह पूरी कहानी बताई.

आरोपी सपा नेता की बेकरी पर बुलडोजर चला

इस मामले में योगी सरकार ने आरोपी सपा नेता मोइद खान की बेकरी पर बुलडोजर चलवा दिया है. आरोपी को फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी माना जाता है. बेकरी पर बुलडोजर एक्शन के बाद फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि मुख्यमंत्री की यह बहुत पुरानी विचारधारा है. हम यह नहीं बता सकते कि मुसलमानों और यादवों से उनकी क्या दुश्मनी है.

उल्लेखनीय है कि पीड़िता की मां ने लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. सीएम ने पीड़िता की मां को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ayodhya की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.