
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Ayodhya Ram Mandir: राम नगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम को विराजमान हुए लगभग 6 महीने पूरे हो चुके हैं. रामलला के विराजमान होने के बाद से अब तक करीब 2 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों को भगवान की पूजा-अर्चना करने का मौका मिला है. अभी भी एक लाख से ज्यादा राम भक्त रोजाना अयोध्या पहुंच रहे हैं. जब कोई भक्त मंदिर जाता है तो उसके मन में यह इच्छा होती है कि वह भगवान के साथ फोटो लें. 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अब जब रामलला विराजमान हो चुके हैं तो भक्तों की इच्छा है कि वह प्रभु राम के साथ एक तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर लें. इसी बात को ध्यान में रखते हुए ‘राम मंदिर ट्रस्ट’ ने भक्तों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है.
दरअसल, राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन मार्ग पर कई जगह सेल्फी पॉइंट बनाए हैं. जहां देश दुनिया से आने वाले राम भक्त प्रभु राम के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि पथ पर दो सेल्फी पॉइंट बनवाए हैं, जिसे गर्भ गृह की तरह ही सजाया और संवारा गया है.
राम मंदिर में मोबाइल पर प्रतिबंध होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से यह सुविधा शुरू की गई है. बताते चलें कि प्रभु राम के विराजमान होने के बाद नवनिर्मित मंदिर में राम भक्त कुछ दिनों तक मोबाइल ले जाते थे. लेकिन धीरे-धीरे सुरक्षा कारण से मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रामलीला के परिसर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध है. मंदिर परिसर में फोटो और सेल्फी लेने से दर्शन में श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी. इसी को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने मोबाइल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया था. लेकिन अब राम जन्मभूमि पथ पर राम भक्तों के लिए दो जगहों पर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है. कई और जगहों पर भी सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने की तैयारी चल रही है.
बनारस से अयोध्या आने वाली श्रद्धालु प्रियंका ने बताया कि रामलला के दर्शन के बाद मन प्रफुल्लित हो गया. सेल्फी पॉइंट पर प्रभु राम के साथ सेल्फी ली, बहुत अच्छा लगा. राम मंदिर ट्रस्ट बहुत अच्छा काम कर रहा है. हर भक्त के मन में इच्छा होती है कि वह अपने भगवान के साथ एक फोटो ले सके. ट्रस्ट ने यह इच्छा पूरी की है, ट्रस्ट को धन्यवाद.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ayodhya की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.