Isi Bomb Threat To Ayodha Ram Mandir Cm Yogi And Stf Chief Amitabh Rai Investigation Underway
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ISI ने भेजा धमकी भरा मेल, राम मंदिर, CM योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होनी है. इस बीच, श्रीराम मंदिर, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी एसटीएफ प्रमुख अमिताभ राय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.
Ayodhya Latest News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर लगभग-लगभग बनकर तैयार हो गया है. 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसको लेकर तैयारियां जोरो-शोरो पर है. इस बीच, खबर आ रही है कि श्री राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यहीं नहीं धमकी देने वाले ने श्रीराम मंदिर के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी एसटीएफ के प्रमुख को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है.
जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को एक धमकी भरा मेल मिला है. धमकी भरे मेल भेजने वाले ने खुद को ISI से जुड़ा बताया है. मेल में श्रीराम मंदिर, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी एसटीएफ प्रमुख अमिताभ राय समेत भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.
इसके बाद यूपी-112 के इंस्पेक्टर की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज की गई. बताया जा रहा है कि धमकी भरा मेल जुबेर खान के नाम से भेजा, यह मेल 27 दिसंबर की शाम 7 बजकर 37 मिनट पर भेजा गया. इसके बाद ही यूपी पुलिस के साथ ही यूपी एसटीएफ ने भी जांच शुरू कर दी है.
22 जनवरी को होनी है प्राण प्रतिष्ठा
मालूम हो 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक शुभ मुहूर्त है. 84 सेकंड का समय ही बहुत खास है. इस शुभ मुहूर्त में ही कार्यक्रम तय किया गया है. इस दौरान पीएम मोदी के अलावा देश-विदेश के दिग्गज भी जुटेंगे. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में सुरक्षा को लेकर भी खास ख्याल रखा जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ayodhya की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.