
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है. न केवल अयोध्यावासी बल्कि देश और पूरी दुनिया के लिए यह एक स्वर्णिम दिन है, क्योंकि सदियों की तपस्या के बाद अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हुए हैं. इस खास अवसर पर बड़े-बड़े नेताओं, हस्तियों से लेकर आम आदमी तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. इस बीच, अयोध्या पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने प्राण-प्रतिष्ठा के बाद कहा, “भारत में नई ऊर्जा है, देश में जातिवाद का जहर मिटेगा क्योंकि राम शबरी के थे, राम वाल्मिकी के थे, राम सबके हैं और राम सबके रहेंगे.”
#WATCH | Ayodhya: On Shri Ram Pran Pratishtha ceremony, Bageshwar Dham Sarkar Acharya Dhirendra Krishna Shastri says, “… The poison of caste will be abolished because Ram belonged to Shabari, Ram belonged to Valmiki, Ram belongs to everyone…” pic.twitter.com/kM6vVTc4j0
— ANI (@ANI) January 22, 2024
वहीं आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) ने अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के बाद कहा, “ये बहुत ही ऐतिहासिक पल हैं…ये अत्यंत संतुष्टि का एहसास है.”
#WATCH | “…There is a feeling of great satisfaction,” says spiritual leader Sri Sri Ravi Shankar after attending Ayodhya Ram Temple ‘Pran Pratishtha’ ceremony. pic.twitter.com/S2bgrUHBmA
— ANI (@ANI) January 22, 2024
अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद आध्यात्मिक स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा, कि मैंने उनकी (पीएम मोदी) खुशी और सफलता की कामना की. पीएम मोदी 350 से अधिक सीटों के साथ 2024 लोकसभा चुनाव जीतेंगे.
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे. उन्होंने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की मूर्ति का अनावरण किया. रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की शुरुआत मंगल ध्वनि के बीच हुई. यह समारोह शंखनाद और हेलीकॉप्टर द्वारा मंदिर पर फूलों की वर्षा के बीच पूरा हुआ. भारत समेत दुनिया की नजरें प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक घड़ी पर टिकी रहीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ayodhya की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.