नोएडा: बीटेक छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, कुछ दिन पहले हुई थी मां की मौत

पुलिस ने सेक्टर 57 स्थित अन्नपूर्णा हॉस्टल का कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्र का शव बाहर निकाला.

Published date india.com Updated: October 30, 2017 11:51 AM IST
email india.com By Aman Gupta email india.com | Edited by Aman Gupta email india.com
B Tech student suicide in JSS Noida | नोएडा: बीटेक छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, कुछ दिन पहले हुई थी मां की मौत

नई दिल्ली: नोएडा के जेएसएस कॉलेज में इंजीनियरिंग के एक छात्र के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. छात्र ने कॉलेज के पास ही स्थित अन्नपूर्णा हॉस्टल के कमरे में ही फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली. छात्र का नाम रूपांशु बताया जा रहा है. वह आई टी ब्रांच में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था. पुलिस मामले की जांच कर रही है फिलहाल उसे छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

पुलिस ने सेक्टर 57 स्थित अन्नपूर्णा हॉस्टल का कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला. इस पूरी जांच की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई गई.

मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले रूपांशु की ही क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसके क्लास में ज्यादा दोस्त भी नहीं थे.

बताया जा रहा है कि रूपांशु ने कोर्स में लेटरल एंट्री ली थी और कुछ दिन पहले ही उसकी मां की भी मृत्यु हो गई थी. उसे सेशनल 2 के 4 विषयों में कम उपस्थिति की वजह से परीक्षा देने  से रोक दिया गया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.