Baghpat Adityanath Nirvana Laddoo Festival Stage Collapsed 7 Died Many Devotees Injured
Baghpat Laddu Festival Accident: बागपत में लड्डू पर्व के दौरान स्टेज ढहने से मची भगदड़, 7 की मौत ; 50 से ज्यादा लोग घायल
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दुखद घटना हुई है. यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव के दौरान, लड्डू पर्व मनाया जा रहा था. इस दौरान स्टेज अचानक ढह गया, जिससे भगदड़ मच गई.
Baghpat Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार (28 जनवरी) को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव के दौरान, लड्डू पर्व मनाया जा रहा था. इसी दौरान परिसर में बना लकड़ी का स्टेज अचानक से ढह गया. जिसके बाद कई लोग इस स्टेज के नीचे दब गए. इस हादसे के बाद परिसर में भगदड़ मच गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 50 से ज्यादा श्रद्धालु स्टेज के नीचे दबने और भगदड़ के चलते घायल हो गए हैं.
बता दें कि ये हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर मंगलवार (28 जनवरी) की सुबह हुआ. यहां के जिस परिसर में लड्डू महोत्सव बनाया जा रहा था वहां बल्ली से बना स्टेज अचानक ढह गया, इस दौरान कई लोग उसके नीचे दब गए. इतना ही नहीं, घटना के बाद मौके पर भगदड़ भी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया.
#WATCH बागपत: बड़ौत में जैन निर्वाण मोहत्सव के दौरान मंच टूटने की घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। pic.twitter.com/5s3nnBoKmc
बताया जा रहा है कि इस हादसे में 6 से 7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है. मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जान रहे हैं.
CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
मंगलवार की सुबह बागपत में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं. साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं. इसी के साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.