लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में पिछले दिनों होटल ब्लैक पेपर में मारपीट के मामले से चर्चाओं में आई महिला अधिवक्ता दीप्ति चौधरी की सदस्यता जिला बार एसोसिएशन ने रद्द कर दी है. इस बीच, दीप्ति को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे 20 हजार रुपये की जमानत कर रिहा कर दिया.
Meerut:Adv Dipti Chaudhary who rammed car into vehicles on Oct 24,expelled from Meerut Bar Assn;Vice chief(pic 2)says”She isn’t fit to be member.”She had denied hitting vehicles&said’Being stalked by ppl who want to kill me as BJP Councillor(Manish Kr)is in jail due to me'(25.10) pic.twitter.com/SNRbDOf5RD
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2018
नगर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह के अनुसार मेरठ में बुधवार को महिला अधिवक्ता दीप्ति चौधरी को थाने में हंगामे और नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गुरुवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया. अदालत ने उसे 20 हजार रुपये की जमानत कर रिहा कर दिया. उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम एसएसपी ऑफिस से लेकर कैंट स्थित सीडीए ऑफिस तक एक कार और दो बाइकों को टक्कर मारने वाली महिला अधिवक्ता दीप्ति चौधरी ने शराब के नशे में लालकुर्ती थाने में भी खूब हंगामा किया था. इसके बाद उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए. इसी मामले में उसे आज अदालत में पेश किया गया था.
मेरठ में नशे में धुत महिला वकील ने थाने में मचाया उत्पात, पुलिस को कहा- BJP के गुर्गे
जिला बार एसोसिएशन ने सदस्यता रद्द करने का लिया फैसला
उधर, जिला बार एसोसिएशन की हुई एक बैठक में महिला अधिवक्ता की सदस्यता रद्द करने का निर्णय लिया गया. जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार ने बताया कि महिला अधिवक्ता की पहले भी कई बार शिकायत मिल चुकी थी. इस बार की शिकायत माफ करने लायक नहीं है, इसलिए उसकी सदस्यता रद्द की गई है. वहीं, महिला मेरठ बार एसोसिएशन की तरफ से आज एक कमेटी गठित की गई जो तय करेगी कि मेरठ बार एसोसिएशन की सदस्यता दीप्ति चौधरी के पास रहेगी या नहीं.
मेरठ: रेस्तरां में मारपीट करने के आरोप में भाजपा पार्षद गिरफ्तार, दरोगा लाइन हाजिर
भाजपा पार्षद से मारपीट का चल रहा मामला
गौरतलब है कि महिला अधिवक्ता और एक दरोगा ने भाजपा पार्षद मनीष चौधरी के रेस्तरां में भी हंगामा किया था जिसके बाद मनीष चौधरी ने दरोगा को पीटा और दरोगा ने मनीष चौधरी को. अधिवक्ता दीप्ति चौधरी और उनके मित्र दरोगा सुखपाल सिंह के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बीते दिनों भाजपा पार्षद मनीष चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.