Bareilly News Woman Chokes Man To Death During Sex Over Blackmail In Bareilly Says I Had No Other Choice
'मेरे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था...', महिला ने शारीरिक संबंध बनाते समय युवक का घोंट दिया गला; जानें पूरा मामला
Bareilly News: महिला बार-बार के ब्लैकमेल से तंग आ चुकी थी. इसके बाद उसने इकबाल से छुटकारा पाने के लिए यह रास्ता चुना. पुलिस से पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने शारीरिक संबंध बनाते समय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी. महिला कथित तौर पर बार-बार की धमकी से तंग आ गई थी. अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह भोजीपुरा के गांव घुर समसपुर में इकबाल (32) का शव मिला. इकबाल की पत्नी शाहनाज ने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. शाहनाज ने पड़ोसी इदरीश और उसकी पत्नी रबीना पर इकबाल की हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई. पुलिस ने इदरीश और रबीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पहले तो रबीना पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन बाद में उसने इकबाल की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया.
धमकी देकर करता था रेप
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 35 वर्षीय आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसकी इकबाल से फोन पर बात होती थी. इसके बाद युवक कॉल रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करने लगा. वह कॉल रिकॉर्ड की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक सबंध बनाता था. इसी से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया. महिला ने कहा कि इसके अलावा उसके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा था.
ऐसे हुई थी दोनों में पहचान
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘इकबाल जरी-जरदोजी कारीगर के तौर पर काम करता था और अक्सर कपड़े बेचने गांव के घरों में जाता था. इसके चलते उसकी पहचान आरोपी से हो गई.’ महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन इकबाल ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ अंतरंग संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. जब उसने मना किया तो इकबाल ने कहा कि उसके पास फोन रिकॉर्डिंग है. वह उसके परिवार को बर्बाद कर देगा.
कई बार बनाए शारीरिक संबंध
पुलिस को दिये बयान में महिला ने बताया, ‘मेरे छोटे बच्चे हैं, इसलिए मैंने यह सब सहन किया. उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया. मैं इससे थक चुकी थी. बुधवार को इकबाल अपनी पत्नी को उसके माता-पिता के घर छोड़ने गया था. जब वह वापस आ रहा था, तो मैंने उससे बात की और कहा कि मैं उससे मिलना चाहती हूं.’
‘हत्या के बाद घर से निकल गई’
इकबाल ने कथित तौर पर महिला को बेहोशी की दो गोलियां दीं और उसे अपने पति की चाय में मिलाने को कहा. इसके बाद महिला का पति बेहोश हो गया. रात करीब 11:40 बजे, वह इकबाल के घर गई, जहां उसने शारीरिक संबंध बनाने शुरू किए. मौके का फायदा उठाते हुए, उसने अपने हाथों को इकबाल के गले में लपेटा और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वह वहां से निकलकर अपने घर लौट आई.
‘परिवार को बचाने के लिए किया यह काम’
पुलिस ने महिला ने बताया कि, उसके घर जाते समय, मुझे लगा कि या तो मैं मर जाऊंगी या उसे मार दूंगी. हम एक-दूसरे से बात कर रहे थे, तभी वह मेरे साथ अंतरंग होने लगा. मैंने उसके हाथों को अलग किया और उसकी छाती पर बैठ गई. फिर मैंने एक हाथ उसके मुंह पर रखा और दूसरे हाथ से उसका गला घोंट दिया. जब मुझे यकीन हो गया कि वह मर चुका है, तो मैंने उसके शव को सीढ़ियों तक घसीटा और घर लौट आई. मैं इकबाल से बहुत परेशान थी. मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था, क्योंकि मैं अपने परिवार की रक्षा करना चाहती थी.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.