By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Bjp Leader Shot Dead In Saharanpur Fear Of Gang War In The Area Administration Alert
सहारनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में गैंगवार की आशंका, प्रशासन अलर्ट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और नगर पालिका के सभासद चौधरी धारा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और नगर पालिका के सभासद चौधरी धारा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा, सभासद धारा सिंह मौला कष्ट वाला स्थित अपने घर से त्रिवेणी शुगर मिल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रंखंडी फाटक के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी. सिर पर गोली लगने के कारण भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस अधीक्षक ने कहा, क्राइम ब्रांच को मौके पर भेज दिया गया है. हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. सभासद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
Unnao Rape Case: सीबीआई ने सेंगर और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का आरोप हटाया
उधर, हत्या के बाद भाजपाइयों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया है. नेता की हत्या की सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा समेत सैकड़ों भाजपाई मौके पर जमा हो गए.
पुष्पेन्द्र एनकाउंटर: भाई ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- जांच में हमसे नहीं की जा रही बात
गौरतलब है कि एक सप्ताह के अंदर देवबंद में हुई दूसरे भाजपा नेता की हत्या के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. रविवार को भी बदमाशों ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद से देवबंद क्षेत्र में गैंगवार की आशंका पनपती दिखने लगी है. स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों में फोर्स की भी तैनाती की गई है.
(इनपुट-आईएएनएस)
Also Read:
-
महिलाओं को हर महीने 10 हजार दे रही है इस राज्य की सरकार, जानें क्या है ये स्कीम, कैसे करेंगी अप्लाई
-
दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! सरकार की पहली एनिवर्सरी पर मिली बड़ी सौगात, 500 EV बसों से सफर होगा और भी सुहाना
-
OTP या लिंक के जरिए हुए स्कैम में खाली हो गया अकाउंट, RBI देगा मुआवजा, जानें क्लेम का तरीका
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें