
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
यूपी के बदायूं में बिल्सी से बीजेपी विधायक हरीश शाक्य, उनके भाइयों और 16 अन्य लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये केस यूपी सिविल लाइंस थाने में दर्ज किया गया है. एमपी/एमएलए विशेष अदालत के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया है. बलात्कार और करोड़ों की धोखाधड़ी और शिकायतकर्ता को झूठे मामलों में फंसाने का मामला दर्ज किया गया है. करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में कहा जा रहा है कि विधायक ने करोड़ों की जमीन कोढ़ियों के भाव में ले ली है.
शिकायत में आरोप है कि बीजेपी एमएलए हरीश शाक्य एक गिरोह का नेतृत्व करते हैं, ये गिरोह लगातार धमकियां देता है और जबरन वसूली भी करता है. शिकायत के मुताबिक विधायक और उसके सहयोगियों ने परिवार पर कम कीमत में जमीन बेचने का दबाव बनाया. परिवार ने विरोध किया तो उनपर हत्या, बलात्कार के झूठे मामले दर्ज कराए.
दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप है कि विधायक और उसके सहयोगियों ने परिवार की जमीन के कुछ हिस्सों पर कब्जा किया है. आरोप है कि विधायक और सहयोगियों ने शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ कैंप कार्यालय में 17 सितंबर को गैंग रेप भी किया. इस पूरे अपराध की पुष्टि सीनियर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह की ओर से की गई है. जिसके बाद ये केस दर्ज किया गया है.
आरोप में जिस जमीन पर धोखाधड़ी का आरोप है, उसमें कहा जा रहा है कि हड़पी गई जमीन की कीमत 16.50 करोड़ है, जिसे एमएलए में महज 4 करोड़ में खरीदा है.
अदालत के आदेश पर केस दर्ज होने के बाद अदालत को सूचित किया गया है कि इस केस की जांच टीम का नेतृत्व सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के प्रभारी इस्पेक्टर मनोज कुमार करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.