महि‍ला वकील के साथ होटल में गए दारोगा को बीजेपी पार्षद ने जमकर पीटा, देखें ये VIDEO

आरोप है कि खाना देर से आने को लेकर महिला अधिवक्ता ने हंगामा कर दिया और सामान फेंक दिया

Published date india.com Published: October 20, 2018 1:28 PM IST
महि‍ला वकील के साथ होटल में गए दारोगा को बीजेपी पार्षद ने जमकर पीटा, देखें ये VIDEO
भाजपा पार्षद ने सब-इंस्पेक्टर को जमकर पीटा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित ब्लैक पेपर रेस्तरां में भाजपा पार्षद द्वारा एक सब इंस्पेक्टर को जमकर पीटा गया. दारोगा की पिटाई का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. दारोगा की महिला मित्र की तहरीर पर पुलिस ने होटल मालिक व भाजपा पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीँ ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने दरोगा को भी लाइनहाजिर कर दिया है.

जमकर पीटा

वाकया कुछ इस प्रकार बताया जा रहा है शुक्रवार रात दरोगा सुखपाल अपनी महिला मित्र जो कि पेशे से अधिवक्ता हैं के साथ नशे की हालत में होटल में खाना खाने पहुंचा था. घटना की जानकारी होने के बाद एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पिटाई का वायरल विडियो मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके का है. जहां परतापुर थाना के मोहिद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल अपनी महिला मित्र के साथ होटल में खाना खाने पहुंचा था. इस दौरान दरोगा का होटल के स्टाफ से किसी बात पर विवाद शुरू हो गया. इस बीच होटल मालिक ने स्थानीय बीजेपी पार्षद मनीष पंवार को भी विवाद की जानकारी दी और उन्हें मौके पर बुला लिया. इसके बाद मौके पर पहुंचे पार्षद ने पहले दरोगा से बहस शुरू की और फिर एक के बाद एक दरोगा को कई थप्पड़ जड़ दिए.

टेरी के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप तय

नशे में थे दारोगा और उनकी महिला मित्र

विवाद के बीच जब दरोगा के साथ आई महिला वकील ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो होटल मालिक और पार्षद ने उससे भी मारपीट की. जानकारी के मुताबिक जिन बीजेपी पार्षद पर मारपीट का आरोप है वह मेरठ के वॉर्ड नंबर 40 से बीजेपी के पार्षद हैं. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात दरोगा और उनकी महिला अधिवक्ता मित्र ने नशे की हालत में हंगामा किया जिसके बाद अधिवक्ता ने रेस्तरां के मालिक तथा भाजपा पार्षद मनीष चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

किसी ने हेलमेट, तो किसी ने इमोजी से चेहरा छिपाकर बांधी काली पट्टी, यूपी पुलिस ने कुछ इस तरह किया विरोध

खाना देर से आने को हुआ था हंगामा

क्षेत्राधिकारी दौराला पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कल देर रात महिला वकील की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा पार्षद मनीष चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़, छीना झपटी और मारपीट का नामजद मामला दर्ज किया है, जिसमें तीन चार अज्ञात आरोपी भी शामिल है. गौरतलब है कि शुक्रवार रात परतापुर थाने की मोहिदीनपुर चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह अपनी महिला मित्र अधिवक्ता के साथ शराब के नशे में ब्लैक पेपर रेस्तरां में खाना खाने गये थे.

विजय दशमी उत्सव: यूपी में छिटपुट झड़पों व हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत, दर्जन भर घायल

आरोप है कि खाना देर से आने को लेकर महिला अधिवक्ता ने हंगामा कर दिया और सामान फेंक दिया. इसका रेस्तरां के मालिक तथा भाजपा पार्षद मनीष चौधरी ने विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने दरोगा के साथ मारपीट की. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा को थाने ले आई, जिसके बाद दरोगा और महिला अधिवक्ता का मेडिकल भी कराया गया जिसमें शराब की पुष्टि हो गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट पर दरोगा सुखपाल सिंह को देर रात लाइन हाजिर कर दिया.

एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि पूरी घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा को लाइनहाजिर किया गया है. फिलहाल विडियो सामने आया है, जांच की जा रही है. एसपी सिटी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी. (इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.