2027 की जंग का ट्रेलर शुरू! CM योगी के 'यलगार' पर लाइव डिबेट में भिड़ गए BJP-सपा और कांग्रेस नेता

Written By: : Anjali Karmakar
Updated Date:May 29, 2026 9:16 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व, कानून व्यवस्था और जातीय समीकरण हमेशा बड़े मुद्दे रहे हैं. BJP एक बार फिर इन्हीं मुद्दों के जरिए चुनावी माहौल बनाने में जुटी दिख रही है.

उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव सिर्फ सत्ता का मुकाबला नहीं होगा. यह उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने वाली सबसे बड़ी लड़ाइयों में से एक बन सकता है. इस लड़ाई का पहला ट्रेलर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषणों में अभी से दिखाई देने लगा है. CM योगी लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखे हमले कर रहे हैं. राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि यह सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि 2027 के चुनावी रण की शुरुआती रणनीति है.

Advertising
Advertising

इसी बीच एक प्राइवेट न्यूज चैनल के टीवी डिबेट में BJP, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली. मुद्दा था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति. इस डिबेट के दौरान तीनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा.

Opinion: क्या गैर-यादव पिछड़ों का भरोसा खो रही है सपा? अखिलेश क्यों नहीं बदल पा रहे 'यादव पार्टी' वाली छवि

BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गिनाईं योगी सरकार की उपबल्धियां

BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था और विकास के कामों को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब माफिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है. BJP नेता का दावा था कि पहले प्रदेश में दंगे, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार आम बात थी, लेकिन योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर हालात बदल दिए. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था.

सपा का आरोप-डर और नफरत की राजनीति कर रही BJP

इसके जवाब में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने BJP पर 'डर और नफरत की राजनीति' करने का आरोप लगाया. सपा नेता ने कहा कि सरकार असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है. बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब नहीं दे पा रही. उन्होंने दावा किया कि BJP सिर्फ चुनावी ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है. योगी आदित्यनाथ के भाषणों में विकास से ज्यादा राजनीतिक हमला दिखाई देता है.

Bakrid 2026: बकरीद पर भारत के किस राज्य में किस जानवर की कुर्बानी पर बैन है? यहां जानिए सभी जरूरी नियम

कांग्रेस नेता और BJP प्रवक्ता के बीच हुई नोकझोंक

डिबेट में कांग्रेस नेता अजय उपाध्याय ने भी BJP सरकार पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि BJP सरकार हर मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम बहस में बदलने की कोशिश करती है, जबकि जनता रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों पर जवाब चाहती है. कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक माहौल कमजोर हुआ है. विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व बड़ा मुद्दा

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व, कानून व्यवस्था और जातीय समीकरण हमेशा बड़े मुद्दे रहे हैं. BJP एक बार फिर इन्हीं मुद्दों के जरिए चुनावी माहौल बनाने में जुटी दिख रही है. योगी आदित्यनाथ लगातार अपने भाषणों में यह मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी सरकार ने अपराध और माफिया पर सख्त कार्रवाई की, जबकि विपक्ष के शासन में अराजकता बढ़ी थी.

योगी ने लगाया-पिछली सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

हाल ही में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब माफियाराज और दंगाराज नहीं चाहती. CM योगी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था, जबकि उनकी सरकार ने कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देकर प्रदेश की तस्वीर बदली है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि BJP इस बार चुनाव को सिर्फ विकास बनाम विकास के मुद्दे पर नहीं लड़ना चाहती. पार्टी चाहती है कि चुनाव भावनात्मक और वैचारिक मुद्दों के इर्द-गिर्द भी घूमे. यही वजह है कि योगी आदित्यनाथ बार-बार कानून व्यवस्था, धार्मिक पहचान और राष्ट्रवाद जैसे विषयों को सामने ला रहे हैं.

बकरा कटेगा तो सूअर भी पलेगा… जब LIVE डिबेट में भिड़ गए BJP और सपा नेता, टीवी पर माफी मांगने की आ गई नौबत, VIDEO हुआ वायरल

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें