यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने राज्य की 9 सीट पर हुए उपचुनाव में करारी हार मिलने के बाद बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा, हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि अब वह देश में कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी. इस बड़े ऐलान के साथ मायावती ने चुनाव आयोग (Election Commission of India) पर धांधली का आरोप लगाया.
बसपा प्रमुख ने कहा , जब तक देश में फर्जी वोट डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाये जाते तब तक हमारी पार्टी देश में कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी. मायावती ने आगे कहा जबकि आम चुनाव में इस मामले में थोड़ा बचाव जरूर हो जाता है. क्योंकि सरकारी मशीनरी सत्ता परिवर्तन के डर से घबराती हैं.
चुनावों में खुलेआम डाले जा रहे फर्जी वोट
उपचुनावों को लेकर बड़ा ऐलान करने से पहले मायावती ने कहा, इस बार जो वोट पड़े और जो नतीजे आए उसको लेकर लोगों में आम चर्चा है, कि पहले देश में जब बैलेट पेपर के जरिये चुनाव होते थे. तो सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी वोट डाले जाते थे और अब तो ईवीएम के जरिये भी यह कार्य किया जा रहा है. मायावती ने दावा किया कि अब ये गतिविधियां आम चुनावों के बजाय, खासकर उपचुनावों के दौरान और भी खुलेआम हो रही हैं.
उन्होंने कहा, हमने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में यह देखा. महाराष्ट्र में चुनावों को लेकर भी इसी तरह की चिंताएं जताई गई हैं. यह हमारे देश में लोकतंत्र के लिए एक बड़ी चेतावनी है.
BSP नहीं लड़ेगी कोई भी उपचुनाव
मायावती ने कहा, इस स्थिति को देखते हुए हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि जब तक भारत का चुनाव आयोग फर्जी मतदान को रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाता. तब तक हम देश भर में, खासकर उत्तर प्रदेश में किसी भी उपचुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे. मैं यहां विशेष रूप से उपचुनावों का जिक्र कर रही हूं.
यूपी उपचुनाव में NDA ने लहराया परचम
आपको बता दें यूपी में नौ सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा के उम्मीदवार सात क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर रहे. दो सीट पर वे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम के उम्मीदवारों से भी पीछे पांचवें स्थान पर रहे. यूपी की जनता ने एक बार फिर बता दिया कि उन्हें योगी आदित्यनाथ का काम पसंद आ रहा है. प्रदेश में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में सात पर एनडीए ने जीत दर्ज की. इसमें से छह पर भारतीय जनता पार्टी और एक सीट पर एनडीए गठबंधन (रालोद) ने जीत हासिल की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.