PM मोदी पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता हाजी रजा की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, जानें क्या है पूरा मामला

सपा नेता हाजी रजा जून में तब चर्चा में थे जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसे लेकर बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी.

Published date india.com Updated: August 27, 2024 1:32 PM IST
PM मोदी पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता हाजी रजा की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, जानें क्या है पूरा मामला

Bulldozer Action Against SP Leader: नगर पालिका परिषद की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए निर्मित की जा रही सपा नेता हाजी रजा (Haji Raza) की विवादित बिल्डिंग पर मंगलवार (27 अगस्त) को बुलडोजर चला. पुलिस की मौजूदगी के बीच बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया. रजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भी चर्चाओं में रह चुके हैं.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 10 पुलिस स्टेशनों के कर्मियों की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बाकरगंज में विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) नेता हाजी रजा की तीन मंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया।. उपमंडल मजिस्ट्रेट प्रदीप रमन और सर्कल अधिकारी सुशील कुमार दुबे ने दो बुलडोजरों के साथ विध्वंस का निरीक्षण किया. रमन ने कहा कि विध्वंस का आदेश इसलिए दिया गया क्योंकि निर्माण गलत मानचित्र के आधार पर किया गया था.

रजा पर भ्रष्टाचार के आरोप

दो महीने पहले रजा और उनके सहयोगियों की संपत्ति की समीक्षा के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था. पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रजा के कथित आपराधिक इतिहास और संबंधित आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आग्रह किया था. अधिकारियों ने कहा कि रजा पर भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं.

बताया जा रहा है कि निर्माण के समय से विवादित रही इस बिल्डिंग का निर्माण नगर पालिका परिषद की जमीन पर किया गया था और नक्शे के अनुसार बिल्डिंग का निर्माण नहीं किया जा रहा था. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी रजा के खिलाफ दर्जन भर से भी ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज है. इससे पहले पिछले गुरुवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कांग्रेस पदाधिकारी शहजाद अली का घर ध्वस्त कर दिया गया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.