
Mangal Yadav
मंगल यादव India.com Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हैं. मई 2011 से हरियाणा न्यूज चैनल के साथ करियर की शुरुआत करने के बाद साधना न्यूज, न्यूज1इंडिया चैनल और पत्रिका ... और पढ़ें
Noida News: नोएडा के सेक्टर 93बी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में बवाल फिर शुरू हो गया है. इस बार यह बवाल सोसाइटी वालों और नोएडा अथॉरिटी के बीच हो रहा है. ओमैक्स सोसायटी में किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है. नोएडा अथॉरिटी ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया था. जहां पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है उसी सोसायटी में श्रीकांत त्यागी का घर भी मौजूद है. अतिक्रमण हटाने का लोग विरोध कर रहे हैं. कुछ लोग प्रदर्शन भी करने लगे हैं. इससे पहले नोएडा अथॉरिटी ने सर्वे कर 100 से ज्यादा अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया था. शुक्रवार को उन्हें हटाने के लिए नोएडा अथॉरिटी अपना बुलडोजर लेकर पहुंचा. जिसके विरोध में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के लोग गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और सोसाइटी का गेट उन्होंने बंद कर दिया है.
लोगों का कहना है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. अथॉरिटी जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है. दूसरी ओर नोएडा अथॉरिटी ने 2 दिन पहले इस सोसाइटी में सर्वे किया था और श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर लगाए गए पेड़ों को हटाने के साथ-साथ अन्य लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे. नोएडा अथॉरिटी ने कहा था कि 48 घंटे का वक्त दिया जा रहा है अगर लोगों ने अपना अतिक्रमण खुद से नहीं हटाया तो वह उस पर बुलडोजर चलाएंगे.
#BREAKING: Noida की Omax सोसायटी में फिर चला बुलडोजर, टूट रहा अवैध निर्माण; श्रीकांत त्यागी का भी घर वहां मौजूद #Noida #SrikantTyagi #Bulldozer @ramm_sharma pic.twitter.com/CXGZ43eJJi
— Zee News (@ZeeNews) September 30, 2022
जी मीडिया संवाददाता के अनुसार, भारी विरोध के बीच अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटा दिया गया है. कुल लोग अपनी बालकनी या छज्जे पर शेड लगाया था. इसे भी हटा दिया गया है. इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.