
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Banke Bihari Corridor: यूपी के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर को बनाने को लेकर जहां एक तरफ सरकार ने ऐलान कर दिया है. वहीं, दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग यूपी सरकार के इस एक्शन के खिलाफ खड़े हो गए हैं. सालों से यहां रह रहे लोगों के मुताबिक अगर यहां कॉरिडोर बनता है तो इससे उनकी घर और दुकाने उजड़ जाएंगी. इससे उनका जीवन और अजीविका पर संकट आ जाएगा.
लोगों को डर सता रहा है कि जैसा अयोध्या में हुआ वैसे ही उनके साथ भी होगा. ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि कॉरिडोर के निर्माण के चलते किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा.
सोमवार (27 अगस्त) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए ये ऐलान किया कि कॉरिडोर बनाने में किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा. इस संदर्भ में अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए. इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि लोगों से बाततीच के बाद उनके पुनर्वास की सुदृढ़ योजना भी बनाई जाएगी. सीएम योगी के इस दौरे के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि सरकार बिहारीजी कॉरिडोर का काम जल्द ही शुरू करने वाली है.
जून 2024 में जब लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आए तो फैजाबाद सीट से बीजेपी के लल्लू सिंह को कड़ी हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद बीजेपी की हार का कारण विकास के नाम पर अयोध्या में हुई तोड़फोड़ को माना गया. इसके अलावा ये भी कहा गया कि अयोध्या में हुए विकास के चलते बड़ी संख्या में लोगों के घरो को तोड़ा गया, उनकी जमीन ले ली गई. जिसके लिए उन्हें उपयुक्त मुआवजा भी नहीं दिया गया. फैजाबाद सीट से बीजेपी के हारने का यही मुख्य कारण माना गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.