'महाकुंभ मार्ग पर ट्रैफिक जाम बर्दाश्त नहीं' , CM योगी ने दिए अधिकारियों को आदेश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट को सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं.

Published date india.com Published: February 11, 2025 9:21 AM IST
'महाकुंभ मार्ग पर ट्रैफिक जाम बर्दाश्त नहीं' , CM योगी ने दिए अधिकारियों को आदेश

Maha kumbha 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के दौरान यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं. सोमवार रात को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें माघ पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले महाकुंभ स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई.

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को महाकुंभ में लगने वाले जाम को लेकर भी सख्ती से आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

पार्किंग स्थलों का किया जाए सही तरह से संचालन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल को सही तरीके से संचालित किया जाए और पांच लाख से ज्यादा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था का सही उपयोग किया जाए. इसके अलावा, मेला परिसर में कोई भी अनाधिकृत वाहन प्रवेश न कर सके, इसका पूरा ध्यान रखा जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर वाहनों की कतार न लगे और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो. पार्किंग से मेला परिसर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए शटल बसों की संख्या बढ़ाई जाए. उन्होंने प्रशासन से कहा कि प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ट्रेनों की नियमित व्यवस्था बनी रहे.

संगम की सफाई को लेकर दिए आदेश

स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ की पहचान स्वच्छता से जुड़ी है, इसलिए संगम और मेला परिसर की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए. गंगा और यमुना में पानी की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखी जाए.

सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत मंगलवार को एडीएम और एसडीएम स्तर के 28 प्रशासनिक अधिकारियों समेत अनेक पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है. साथ ही पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक मैनेजमेंट में लगाया जाने के आदेश दिए गए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पुलिस पेट्रोलिंग रखें जारी

योगी आदित्यनाथ ने इस बैठक में आदेश दिए कि प्रयागराज के सभी मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग जारी रखी जाए. क्रेन, एम्बुलेंस की उपलब्धता लगाताप जारी रहे. रीवा मार्ग, अयोध्या-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, फतेहपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज, वाराणसी-प्रयागराज जैसे सभी मार्गों पर कहीं भी यातायात अवरुद्ध नहीं होना चाहिए. प्रयागराज से वापसी के सभी मार्गों को लगातार खुला रखा जाना चाहिए.

                                                                                      (Source – IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.