EnglishHindi

सीएम योगी का सख्‍त एक्‍शन, इन वजहों से प्रयागराज के SSP को किया सस्‍पेंड

यूपी सरकार ने क्राइम कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर में शिथिलता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीनियर आईपीएस पर कड़ी कार्रवाई की है.

Published: September 8, 2020, 5:59 PM IST

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था में शिथिलता तथा भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मंगलवार को प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को सस्‍पेंड कर दिया है. निलंबन की अवधि में अभिषेक दीक्षित लखनऊ में पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे.

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज के रूप में तैनाती की अवधि में दीक्षित द्वारा अनियमितताएं किए जाने तथा शासन व मुख्यालय के निर्देशों का अनुपालन सही ढ़ंग से नहीं किए जाने का आरोप है.

बयान के मुताबिक दीक्षित पर तैनाती में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप है. इसके अलावा शासन एवं मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से पैदल गश्त एवं बैंकों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा एवं लूटपाट की घटनाओं की रोक-थाम के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप है.प्रयागराज में विगत तीन माह में लंबित विवेचनाओं में भी निरंतर वृद्धि हुई है.

गृह विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी को लेकर सामाजिक दूरी के संबंध में सरकार के निर्देशों का जनपद में सही ढंग से पालन नहीं कराया गया जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा अप्रसन्नता जताई गई थी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.