CM योगी ने अखिलेश पर किया तंज, पूछा, चाचा शिवपाल यादव के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार क्यों नहीं करते हैं?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अखिलेश यादव से सवाल किया कि वह अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार क्यों नहीं करते हैं

Published date india.com Published: February 25, 2023 7:13 PM IST
CM योगी ने अखिलेश पर किया तंज, पूछा, चाचा शिवपाल यादव के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार क्यों नहीं करते हैं?
मुख्यमंत्री योगी विधानसभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सपा प्रमुख पर तंज किया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख (Samajwadi Party) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से सवाल किया कि वह अपने चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार क्यों नहीं करते हैं और दावा किया कि समाजवादी पार्टी प्रमुख ने अपने महासचिव के प्रति जो थोड़ा भी शिष्टाचार दिखाया है वह भाजपा (BJP) के कारण है.

CM योगी ने अखिलेश की ओर इशारा करते हुए कहा, “आप उनका इतना अपमान क्यों करते हैं. उनके सरल स्वभाव को देखकर मैं कहना चाहूंगा कि उनका सम्मान करना शुरू करें.” उन्होंने कहा, “सत्ता विरासत में मिल सकती है, दिमाग नहीं. अगर विपक्ष के नेता अपने गुस्से पर काबू पा लें तो जो राज्य को एक नहीं कर पाया वह अपने परिवार को एक कर सकता है.”

सीएम योगी ने कहा, “शिवपाल जी, जब मैं आपको देखता हूं, तो मुझे महाभारत का एक दृश्य याद आता है. आप जैसे अनुभवी व्यक्ति को हमेशा धोखा दिया जाता है और बार-बार अपमान किया जाता है. हम आपका सम्मान करते हैं. आप हमारे वरिष्ठ सदस्य हैं और आपको सम्मान मिलना चाहिए,”

मुख्यमंत्री योगी विधानसभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने कहा, “मैं ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करता हूं. लेकिन कम से कम इस पक्ष (भाजपा) के बहाने आपने अपने ‘काका श्री’ (चाचा) को सम्मान देना शुरू कर दिया है.”

शिवपाल यादव ने 2016 में सपा से नाता तोड़ लिया था , जब वह अखिलेश यादव की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री थे. उन्होंने 2018 में, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी – लोहिया (PSP-L) का गठन किया था.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद पिछले साल दिसंबर में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान चाचा-भतीजे की जोड़ी एक साथ आई थी. उन्होंने लोगों से पार्टी प्रमुख को “छोटे नेताजी” कहने के लिए भी कहा, क्योंकि वे पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को “नेताजी” कहते थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

शिवपाल वर्तमान में इटावा जिले के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. मुलायम के निधन के बाद उन्होंने मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी – लोहिया (PSP-L) के समाजवादी पार्टी (SP) में विलय के बाद, शिवपाल यादव ने कहा कि वह जीवन भर उनके साथ रहेंगे, भले ही उन्हें कोई पद न मिले. 29 जनवरी को उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया. ( इनपुट-पीटीआई )

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.