लखनऊ: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री त्रिपाठी का टिकट काट दिया है. उनकी जगह अब सुप्रिया श्रीनेत को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इससे पहले गुरुवार रात को घोषित हुई सूची में कांग्रेस ने उन्हें महराजगंज सीट से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था. लेकिन बाद में मचे विवाद के कारण उनका नाम आज (शुक्रवार को) अचानक हटा दिया गया.
Congress releases a list of 4 candidates from Bihar, 7 from Odisha and 1 from Uttar Pradesh. Former Lok Sabha Speaker Meira Kumar to contest from Sasaram(Bihar). Supriya Shrinate from UP’s Maharajganj(replacing Tanushree Tripathi) pic.twitter.com/bVM1ADOVwp
— ANI (@ANI) March 29, 2019
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी कवियित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी हैं. वह फिलहाल जेल में बंद हैं. बता दें कि शिवपाल यादव की अगुवाई वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से तनुश्री को टिकट मिला था. गौरतलब है कि कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव के लिए 12 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसमें सात प्रत्याशी उड़ीसा, चार बिहार और एक उत्तर प्रदेश का घोषित किया गया है. प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा.
कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के सांसद, कभी CM योगी के खिलाफ लिखा था PM मोदी को पत्र
पूर्व सांसद हर्षवर्द्धन की बेटी हैं सुप्रिया
सुप्रिया श्रीनेत पूर्व सांसद हर्षवर्द्धन की बेटी हैं, वह पेश से टीवी जर्नलिस्ट हैं. महाराजगंज से उनका पुराना रिश्ता है. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. सुप्रिया के पिता हर्षवर्धन 1985 में पहली बार जनता पार्टी से जिले के फरेंदा विधानसभा सीट विधायक चुने गए थे. 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता था. 2016 में उनकी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.