कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से भरा नामांकन, मां सोनियां संग पहुंचा पूरा परिवार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन भरा.

Published date india.com Updated: April 10, 2019 1:49 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से भरा नामांकन, मां सोनियां संग पहुंचा पूरा परिवार

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन भरा. कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी से पर्चा भरने से पहले बहन प्रियंका गांधी औ उनके परिवार के साथ तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया.

राहुल गांधी के नामांकन से पहले उनकी मां सोनिया गांधी सहित पूरा परिवार अमेठी में मौजूद था. इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना. मुंशीगंज से शुरू हुए रोड शो में सड़क किनारे कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ जमा हुए थे. कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस का झंडा ले रखा था. इस दौरान महिलाएं घर से छज्जों से रोड शो पर फूलों की बारिश कर रही थीं. भारी गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का लंबा जुलूस गांधी के काफिले के साथ चल रहा था.

राहुल का मुकाबला भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से
कांग्रेस के गढ़ में राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है. राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से भी नामांकन भरा है. भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी कल गुरुवार को अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. जबकि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी कल अपना पर्चा रायबरेली से दाखिल करेंगी.

अमेठी में नामांकन से पहले राहुल गांधी का रोड शो, पूरे परिवार सहित मौजूद हैं बहन प्रियंका

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अमेठी से लगातार तीन बार सांसद हैं राहुल गांधी
बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से लगातार तीन बार सांसद चुने गए हैं. 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी. फिर 2009 में और 2014 में भी वह इस सीट से विजयी रहे थे. पिछली बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी को चुनाव में हराया था. इस लोकसभा चुनाव में भी उनके सामने स्मृति ईरानी हैं.

भगवान राम का 14 वर्ष तो अमेठी का 15 साल में खत्म होने जा रहा वनवास: स्मृति ईरानी

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.